मतदान की वेबकास्टिंग की लाइव मॉनिटरिंग पर फोकस रहेगा
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय रहित चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी जयपुर-उदयपुर 5 नवंबर। राजस्थान में 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग पर निर्वाचन विभाग का विशेष फोकस रहेगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी रुकावट या व्यवधान का तुरंत समाधान किया जा सके। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेबकास्ट वीडियो की लाइव निगरानी की जाएगी। जिससे मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लम्बी कतार लगने या मतदान दल को आ रही कठिनाई को दूर करने की व्यवस्था जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार और…
