पीएफसी एज्यूकेशन में छात्रों और शिक्षकों ने खेला सितोलिया प्रीमियर लीग 6.0
उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन ने हमेशा शिक्षा के साथ-साथ खेल और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। इसी क्रम में छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से सितोलिया प्रीमियर लीग 6.0 का आयोजन किया गया। पीएफसी एज्यूकेशन की निदेशक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे माहौल ऊर्जा से भर गया। सितोलिया, जो कि पारंपरिक भारतीय खेलों में से एक है, ने सभी खिलाड़ियों को रोमांचित कर दिया और उन्होंने अपनी खेल कौशल, रणनीति और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि खेल को और…
