स्थायी नियुक्ति और वेतन बढ़ोतरी की मांग, यूटीबी कार्मिकों का कार्य बहिष्कार शुरू
डूंगरपुर, 11 फ़रवरी। प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत यूटीबी कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार से उन्होंने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनकी मांग है कि उन्हें सीएसआर रूल्स 2022 में शामिल किया जाए, स्थायी नियुक्ति दी जाए और वेतन बढ़ाया जाए। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के यूटीबी कार्मिकों ने सुबह दो घंटे काम बंद रखा और प्रदर्शन किया। इससे कई विभागों का काम प्रभावित हुआ। यूटीबी कार्मिक संघ के अध्यक्ष रोहित चौबीसा, प्रभु पांडे और योगेश चौबीसा ने बताया कि 2017-18 में मेडिकल कॉलेजों की…
