Rajasthan News

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की बैठक रही हंगामेदार, दशहरा मेला समिति गठित

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की बैठक रही हंगामेदार, दशहरा मेला समिति गठित

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका की आज एक महत्वपूर्ण और हंगामेदार बैठक आयोजित की गई, जो लगभग ढाई से तीन घंटे तक चली। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर तीखी चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से टेंडर प्रक्रिया, भूमि आवंटन और शहर के विकास कार्यों से जुड़े विषय शामिल रहे। टेंडर प्रक्रिया के बजाय कमेटी करेगी फैसला: बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु टेंडर प्रक्रिया रहा। पिछले टेंडर नियमों और प्रक्रियाओं को लेकर बैठक में काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी टेंडर प्रक्रिया के स्थान पर इसके लिए एक विशेष कमेटी (समिति) का गठन किया गया है। यह कमेटी ही तय…
Read More
एमपीयूएटी में ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएमवी एम्बलेम अभियान शुरू

एमपीयूएटी में ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएमवी एम्बलेम अभियान शुरू

उदयपुर, 14 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के फार्म मशीनरी विभाग में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सुरक्षा एवं श्रम विज्ञान पर संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (आईसीएआर) के अंतर्गत 14 से 16 अक्टूबर तक ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परियोजना प्रभारी प्रो. सांवल सिंह मीणा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन उदयपुर शहर के प्रतापनगर, सवीना, बलीचा चौराहे एवं आरटीओ कार्यालय के आसपास खड़े 55 ट्रैक्टर-ट्रेलर चालकों को ट्रैक्टर-ट्रेलर के सुरक्षित संचालन तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी 55 ट्रैक्टर-ट्रेलरों पर…
Read More
एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता से लौटे उदयपुर के खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन

एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता से लौटे उदयपुर के खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन

उदयपुर, 14 अक्टूबर। ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में संपन्न हुई एशिया पेसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर लैक्रोज प्रतियोगिता में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय टीम में सम्मिलित उदयपुर के जनजाति क्षेत्र के खिलाड़ियों का क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग  आयुक्त लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी के नेतृत्व में उपायुक्त केपी सिंह, अमृता दाधीच, गिरिराज कथेरिया, राकेश रॉयल सहित उपस्थित अधिकारीगण ने अभिनंदन किया तथा ओलंपिक खेल लेक्रोज की उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा के प्रदर्शन पर  उत्साहवर्धन करते हुए गर्व व्यक्त किया। लेक्रोज प्रवर्तक प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा उदयपुर के जनजाति क्षेत्र…
Read More
उदयपुर: विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

उदयपुर: विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

उदयपुर, 14 अक्टूबर। विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से माननीय मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में पैक्ड वस्तुओं की पैकेजिंग से संबंधित तीन दिवसीय अभियान के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 12 से 14 अक्टूबर तक चले इस अभियान के दौरान पैक्ड वस्तुओं की लेबलिंग, अनिवार्य घोषणाओं, पैकेजिंग डिक्लेरेशन और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी ने बताया कि अभियान के अंतिम दिन पंकज उपभोक्ता भंडार, बाबू जी जोधपुर पैलेस, संगम नमकीन एवं मनोहर किराणा स्टोर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों पर पैक्ड…
Read More
राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं: स्वदेशी जागरण मंच ने की स्टारलिंक को बैन करने की मांग

राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं: स्वदेशी जागरण मंच ने की स्टारलिंक को बैन करने की मांग

उदयपुर, 14 अक्टूबर। स्वदेशी जागरण मंच दुनिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन एलन मस्क के गैर-ज़िम्मेदाराना बयानों की कड़ी निंदा करता है। यह मामला एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ से जुड़ा है, जिसने भारत में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने और चलाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है (हालांकि आवेदन को ख़ारिज भी नहीं किया गया है)। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर उनकी कंपनी से मांगी गई जानकारी का जवाब देने के बजाय, एलन मस्क ने भारतीय बिज़नेस और सरकार पर परोक्ष रूप से आरोप लगाने…
Read More
उदयपुर: सूचना केंद्र में ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

उदयपुर: सूचना केंद्र में ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

उदयपुर, 14 अक्टूबर। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई), उदयपुर द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ सहेली मार्ग, चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र प्रदर्शनी हॉल में हुआ। जनजातियों की पारंपरिक कलाकृतियों पर आधारित यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन के लिए 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन आबकारी आयुक्त नमित मेहता एवं समाजसेवी कैलाश मानव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाविद दिनेश कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read More
उदयपुर: नरेश जणवा को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PhD की उपाधि

उदयपुर: नरेश जणवा को सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PhD की उपाधि

उदयपुर, 14 अक्टूबर। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने जलोदा जागीर निवासी नरेश जणवा को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ साइंस, उदयपुर में कंप्यूटर साइंस के शोधार्थी नरेश जणवा ने न्यूरल प्रोस्थेटिक्स के लिए एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंस्ट्रक्शन सेट प्रोसेसर की एक कुशल बनावट विषय पर डॉ. एमके जैन, प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस विभाग के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली से सीएसई के एचओडी, एक्सटर्नल एग्जामिनर मनोज कुमार गुप्ता के सान्निध्य में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से मौखिक परीक्षा पास की। यूजीसी नेट पास रिसर्च स्कॉलर नरेश जणवा और विज्ञान महाविद्यालय के डीन प्रो. मनोज कुमार जैन…
Read More
उदयपुर: स्काउट्स-गाइड्स ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया मतदान जागरूकता का संदेश

उदयपुर: स्काउट्स-गाइड्स ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया मतदान जागरूकता का संदेश

उदयपुर, 14 अक्टूबर।  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ चरण हीरक पंख जांच शिविर एवं कब-बुलबुल उत्सव के दौरान नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि शिविर में कब बुलबुल ने मैदान में एक आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया। शिविर संचालिका अंजना शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से स्काउटिंग एवं गाइडिंग का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र…
Read More
उदयपुर: अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन 15 अक्टूबर से, 30 नवंबर अंतिम तिथि

उदयपुर: अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन 15 अक्टूबर से, 30 नवंबर अंतिम तिथि

उदयपुर, 14 अक्टूबर। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवदेन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 15 अक्टूबर से अन्तिम तिथि 30 नवम्बर किए जा सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के छात्र जो जिला स्तर पर स्थित राजकीय महाविद्यालयों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में नियमित रूप से अध्ययनरत है एवं घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर अध्ययन कर रहे हैं, को लाभ देय होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र…
Read More
उदयपुर: एमजीजीएस अम्बाफला में ईसीसीई बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर: एमजीजीएस अम्बाफला में ईसीसीई बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर, 14अक्टूबर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार 14 अक्टूबर को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (एजीजीएस), अम्बाफला, में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तितरड़ी गौतम गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् भंवर लाल आमेटा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाराम गमेती…
Read More
error: Content is protected !!