विद्या भवन में ऑटिज़्म जागरूकता एवं शिक्षक क्षमता-वर्धन सत्र आयोजित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब हम प्रत्येक नागरिक के स्वतंत्रता, समानता और सम्मान के अधिकार का उत्सव मनाते हैं, ऐसे में बच्चों के लिए एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जहाँ प्रत्येक बच्चा अपनी विशिष्टताओं के साथ सीखने, अभिव्यक्त होने और आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र हो। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विद्या भवन वेलनेस विभाग द्वारा पूर्व-प्राथमिक (प्री-प्राइमरी) शिक्षकों के लिए ऑटिज़्म जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन सत्र का आयोजन किया गया। इस सहयोगात्मक कार्यशाला में विद्या भवन पब्लिक स्कूल, विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (देवाली) एवं विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रामगिरी)…
