शिक्षा मंत्री ने 65 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता के लिए रवानगी से पहले दिये आशीर्वचन – शुभकामनाएं
जयपुर 12 सितम्बर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने राज्य के 65 बाल वैज्ञानिकों को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 14 एवं 15 सितम्बर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित नौंवी राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दीं। शिक्षा संकुल जयपुर मेें आयोजित लघु अवधि के कार्यक्रम में उन्होनें इन बाल वैज्ञानिकों को ले जाने वाले टीम के दल नायक एडीओ योगेन्द्र मुद्गल को तिलक लगाकर समस्त टीम के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. कल्ला ने इन बाल वैज्ञानिकों को प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने, प्रदेश व…
