उदयपुर में 69 प्रतिभाओं का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगा समारोह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

69 प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

उदयपुर, 14 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 69 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र ओझा ने बताया कि समारोह में प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तीकरण, नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

प्रशासनिक एवं राजकीय सेवा में उत्क्रष्ट कार्य के लिए उपखण्ड अधिकारी मावली श्री रमेश सीरवी पुनाड़िया को राजस्व एवं प्रोटोकॉल संबंधी उत्कृष्ट कार्य, तहसीलदार श्री सीताराम खटीक को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, विकास अधिकारी कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शैलेन्द्र पी. खींची राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, ऑफिस कानूनगो, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट झाड़ोल श्री विजय कुमार दोशी, को राजस्व न्यायालय संबंधी प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण में योगदान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राजस्थान आवासन मंडल श्री मुकेश शर्मा को लेखा शाखा एवं मंडल के अन्य कार्यों के निष्पादन में योगदान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री मनोज श्रीमाली को राजस्व अनुभाग के आवंटित कार्यों के संपादन में उल्लेखनीय सहयोग, पटवारी, तहसील बड़गांव श्री देवीलाल गमेती को ग्रामीण सेवा शिविर, एसआईआर एवं चुनाव संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट सेवाओं, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह चैहान को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत समिति सायरा श्री भवानी शंकर जोशी को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, सहायक कर्मचारी, न्याय अनुभाग, कलेक्ट्रेट श्री ख्यालीलाल मेनारिया को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, सहायक कृषि अधिकारी श्रीमती कलावती खटीक को कृषि योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं यूरिया प्रबंधन में उल्लेखनीय सेवाएं, सहायक कर्मचारी, जिला कलेक्टर कार्यालय श्री जमनालाल गमेती को निजी अनुभाग में उल्लेखनीय सेवाएं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री रूपेश कुमार शर्मा को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, फोरमैन द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री फिरोज अहमद को दूध तलाई जोन फिल्टर प्लांट पर जलशोधन एवं जल वितरण व्यवस्था में सहयोग, हेवी ड्राइवर एवं रेस्क्यूअर, नागरिक सुरक्षा विभाग श्री प्रकाश कुमार राठौड़ को आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु सम्मानित किया जाएगा।

चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान

चिकित्सा क्षेत्र में उत्क्रष्ट योगदान के लिए उपनिदेशक, जिला चिकित्सालय अंबामाता डॉ. नरेश कुमार सिंघल को जनरल आउटडोर में 2 लाख से अधिक मरीजों को सेवाएं तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने में योगदान, कैंसर रोग विशेषज्ञ, महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय डॉ. नरेंद्र राठौड़ को  50 हजार से अधिक कैंसर मरीजों का उपचार कर राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वल्लभनगर डॉ. कुलदीप लौहार को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, वरिष्ठ विशेषज्ञ, सेटेलाइट चिकित्सालय हिरण मगरी सेक्टर-6 डॉ. नरेंद्र सिंह देवड़ा को सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं संचालन में सक्रिय सहयोग, चिकित्सक डॉ. प्रकाश चन्द्र जैन को जल संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय डॉ. महेन्द्र कुमार मेहता को प्रजनन एवं व्याधि शल्य चिकित्सा आपातकालीन उपचार में आने वाले पशुओं का पूर्ण निष्ठा से उपचार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गौरव पाईवाल को 19 वर्षों से उदयपुर शहर में कमर, घुटने एवं गर्दन दर्द के मरीजों को फिजियोथेरेपी से राहत, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर, राजकीय जिला चिकित्सालय भींडर श्री पंकज कुमार चैबीसा को 20 वर्षों से भींडर एवं आसपास के क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में योगदान नर्सिंग ऑफिसर, सुपर स्पेशियलिटी श्री राजेश कुमार चैधरी को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, नर्सिंग ऑफिसर, पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय सचिन वैष्णव को कई वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय एलम्मा जोसफ को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मान

शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में उत्क्रष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती उषारानी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित कार्य तथा साहित्य सृजन, एफआर 4 सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय डॉ. अरुण वैष्णव को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा एवं कंप्यूटर विजन में 35 से अधिक शोध प्रकाशन तथा 4 पेटेंट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहनलाल मेघवाल को विभागीय योजनाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं सफल क्रियान्वयन में योगदान, प्रधानाचार्य, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वल्लभनगर श्रीमती अशोक कुंवर राजपूत को भामाशाहों के सहयोग से दो कक्षों एवं शौचालय निर्माण तथा श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम में योगदान, उप प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरौदा मावली श्री जयदीप मेहता को विगत 9 वर्षों से जिला निर्वाचन के कार्मिक प्रकोष्ठ में चुनावी कार्य में सक्रिय भूमिका  सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रकाश चन्द्र कंठालिया को  कृषि विज्ञान, मृदा स्वास्थ्य एवं कृषि नवाचारों से किसानों की आय बढ़ाने संबंधी शोधपरक लेखन, उप प्रधानाचार्य श्री राधाकृष्ण चैबीसा को भामाशाह को प्रेरित कर विद्यालय के लिए 0.1517 हेक्टेयर भूमि दान करवाने एवं तारबंदी से सुरक्षित कराने में भूमिका, फर्स्ट ऑफिसर एवं एनसीसी अधिकारी, सेंट पॉल्स स्कूल श्री भंवर सिंह चैहान को वर्ष 2008 से एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय योगदान  अध्यापिका, राजकीय सिंधी भाषायी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर श्रीमती कविता मैरानी को वर्ष 2007 से श्रेष्ठ बीएलओ के रूप में चुनावी कार्य, साहित्यकार डॉ. विजय लक्ष्मी नैणावटी को उत्कृष्ट लेखन से बाल मनोविज्ञान की दो पुस्तकों का राजस्थान साहित्य अकादमी में चयन,

कानून, कृषि एवं न्यायिक सेवाओं में भी सम्मान

कानून, कृषि एवं अन्य सेवाओं में उत्क्रष्ट योगदान के लिए विशिष्ट लोक अभियोजक श्री महेन्द्र ओझा को बालक-बालिका एवं नारी उत्पीड़न संबंधी मामलों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता से पैरवी कर पीड़ितों को राहत दिलाने में सक्रिय भूमिका, अधिवक्ता, बार एसोसिएशन श्री रोशनलाल जैन को अधिवक्ता के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं, सहायक विधि परामर्शी, उदयपुर विकास प्राधिकरण श्री कलपेश पंचाल को प्राधिकरण के न्यायिक प्रकरणों के प्रभावी पर्यवेक्षण में योगदान, पर्यवेक्षक, कृषि उपज मंडी समिति अनाज श्री हित्तेश कुमार शर्मा को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य, कनिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, कृषि विस्तार, जिला परिषद श्रीमती नेहा भारती को मृदा नमूना परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार कर किसानों को उचित परामर्श, पर्यवेक्षक, कृषि उपज मंडी समिति श्री हितेश कुमार शर्मा को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकारिता, खेल और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान

पत्रकारिता, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए पत्रकार, दैनिक भास्कर रवि कुमार धाकड़ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं, पत्रकार गोपाल लोहार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं, योगाचार्य जैनीका भंडारी को कम आयु में समकोणासन में 2 घंटे 15 मिनट तक रुककर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, समाजसेवी डॉ. महेन्द्र सिंह को उपभोक्ता संरक्षण, जन स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शिव कुमार शर्मा को उपभोक्ता एवं पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय योगदान और विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित, आधार फाउंडेशन 9 वर्षों से सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की उपलब्धियों को भी सम्मान

मेवाड़ जन शक्ति दल को गौ सेवा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा, श्री चन्द्र प्रकाश चैबीसा, समाजसेवी को ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के समग्र विकास के लिए श्रेष्ठ कार्य, टेनिस कोच श्री खेमराज गमेती को प्रशिक्षण के माध्यम से जनजातीय एवं सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने में योगदान, स्टार्टअप विशेषज्ञ श्री सौरभ वैष्णव को 150 से अधिक स्टार्टअप को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देकर युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने पर, जिला नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, एनआईसी श्री टिकेन्द्र कुमार शर्मा को जिला कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के नेटवर्क दायित्वों का उच्च तकनीकी दक्षता से निर्वहन करने पर सम्मानित किया जाएगा।

खेल प्रतिभाओं और युवाओं की उपलब्धियों पर भी प्रशस्ति

इसी प्रकार अध्यापिका सुश्री कमल मेहता को भामाशाह के रूप में विद्यालय विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग के साथ निराश्रित बच्चों को राजकीय किशोर गृह में पुनर्वास दिलाने में भूमिका निभाने पर, सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा की छात्रा देवयानी साहू को नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2026 में राजस्थान निदेशालय का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर, कयाकिंग खिलाड़ी शकुन कुमावत को वर्ष 2026 में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलो इंडिया कयाकिंग एवं कैनोइंग नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के सब-जूनियर गर्ल्स 500 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, एंकर श्रीमती सवी मालू को 30 वर्षों से पर्यटन एवं अन्य सामाजिक कार्यों में एंकर के रूप में सराहनीय सेवाएं देने पर, पत्रकार श्री गिरिराज सारस्वत को 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, फाइन आर्ट पेंटर श्री मोहित व्यास को राजस्थान युवा महोत्सव-2026 में उदयपुर संभाग से फाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीला देवी गरासिया को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं अन्य विभागीय गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण और बाल संरक्षण में योगदान

इसी क्रम में मानदेय कर्मचारी (साथिन) श्रीमती वेदवती नागदा को बाल विवाह रोकथाम, महिला सशक्तीकरण एवं जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम में सक्रिय सहयोग के लिए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री रूपेश कुमार शर्मा को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए, फोरमैन द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री फिरोज अहमद को जलशोधन एवं जल वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए,  हेवी ड्राइवर एवं रेस्क्यूअर, नागरिक सुरक्षा विभाग श्री प्रकाश कुमार राठौड़ को आपदा की सूचना मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर जनहानि रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चतुर्थ श्रेणी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए, सहायक कर्मचारी, न्याय अनुभाग कलेक्ट्रेट श्री ख्यालीलाल मेनारिया को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए, सफाई कर्मचारी, नगर निगम श्री भगवती/मदन को सफाई कर्मचारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, सफाई कर्मचारी, नगर निगम श्री जावेद/मुन्ना खां को सफाई कर्मचारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!