जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
प्रतापगढ़, 2 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को मिनी सचिवालय परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना, नगरीय सीमा मे वाहनों की गति सीमा, यातायात व्यवस्था व प्रबंधन, हाइवे पेट्रोलिंग, हाईवे पर सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने, वन क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाने पर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने, आपातकालीन चिकित्सा…
