Pratapgrah News

जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात

जिलेभर में बजट भाषण का हुआ लाईव प्रसारण प्रतापगढ़, 10 फरवरी। माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को बजट प्रस्तुत किया गया। जिले में जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय, नगर परिषद, ब्लॉक लेवल पर लगी हुई एलईडी स्क्रीन और ग्राम पंचायत स्तर पर ई-मित्र प्लस पर बजट का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में राजकीय खर्चे से जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। इसी तरह से जिले को कई सौंगाते दी है। बजट घोषणा में प्रतापगढ़ के लिए राजकीय सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नॉन इंजीनियरिंग शाखा प्रारम्भ करने, सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास, जनजाति बालिका छात्रावास, संस्कृत महाविद्यालय की…
Read More
जिला कलक्टर ने किया पीपलखूंट का दौरा स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की कि जांच

जिला कलक्टर ने किया पीपलखूंट का दौरा स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की कि जांच

प्रतापगढ़, 9 फरवरी। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को पीपलखूंट उपखण्ड का दौरा किया। उन्होंने आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहागपूरा और उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुर का निरिक्षण किया। जिला कलक्टर यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया व समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी में पहुंचे मरीजों से बात की और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। जिला कलक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले और  चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने चिकित्सालय स्टाफ से बात कर यहां मरीजों को दी जा रही…
Read More
मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये ट्विटर हैण्डल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये ट्विटर हैण्डल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

प्रतापगढ़, 8 फरवरी। मुख्य सचिव उर्षा शर्मा ने मंगलवार को वीसी के जरिये मुख्यमंत्री महोदय के ट्विटर हैण्डल पर प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा समस्त जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों से की। मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी प्रकरण सोषल मीडिया पर आते है उसको प्राथमिकता से तुरन्त ही निस्तारण करना एवं जवाब भिजवाने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गुड गर्वेन्स पर कार्य करना है व प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करना है। इसके अलावा उन्होंने उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नेपकीन का जिलों में वितरण के साथ-साथ आंगनवाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में भी वितरण करवाने…
Read More
आयुष महासंघ ने वेतन विसंगति को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

आयुष महासंघ ने वेतन विसंगति को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा

प्रतापगढ़, 6 फरवरी। सोमवार को आयुष महासंघ प्रतापगढ़ की तरफ से केंद्र हो या राजस्थान वेतन भत्ते एक समान के तत्वाधान में प्रतापगढ़ जिले के आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी वेतन विसंगतियों में संशोधन करने के लिए मिनी सचिवालय में जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव को ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार जयपुर के नाम दिया। जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारियों को भी एलोपैथिक चिकित्सा अधिकारियों के समान पे ग्रेड एवं वेतन भत्ते दिए जाने की मांग की गई है। यह वेतन विसंगति 2013 के बाद पैदा हो गई है, उसको दूर कर सभी चिकित्सकों को समान वेतन भत्ते आयुष महासंघ के लिए…
Read More
जिला कलक्टर ने सम्प्रेषण एवं किषोर ग्रह का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने सम्प्रेषण एवं किषोर ग्रह का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ 6 फरवरी। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने सोमवार को सम्प्रेषण एवं किषोर गृह मण्डावला का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। जिला कलक्टर आवास में रह रहे शिशु आरिका से मिलकर प्रसन्न हुए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक डाॅ. टीआर आमेटा को कहा कि षिषु की अच्छी परिवरिष हो इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण करे एवं देखभाल करें एवं परिसर के आस-पास की साफ-सफाई करवाने के निर्देष भी दिए। निरीक्षण के दौरान शिशु ग्रह में तीन बच्चे आवासरत पाए गए जिनमें से दो दत्तक ग्रहण की कार्रवाई के लिए रक्षित कर लिए…
Read More
आईआरएडी प्रोजेक्ट के तहत सड़क दुर्घटनाओं के डेटा का संग्रहण व वैज्ञानिक विश्लेषण कर दुर्घटनाएँ कम करने के लिए पुलिस, परिवहन, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी विभागों का साझा प्रयास

आईआरएडी प्रोजेक्ट के तहत सड़क दुर्घटनाओं के डेटा का संग्रहण व वैज्ञानिक विश्लेषण कर दुर्घटनाएँ कम करने के लिए पुलिस, परिवहन, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी विभागों का साझा प्रयास

प्रतापगढ़ 3 फरवरी। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत इन्टीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरएडी) प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के तकनीकी सहयोग से वर्तमान में राजस्थान सहित पूरे देश में किया जा रहा है। राजस्थान में यह प्रोजेक्ट मार्च, 2021 में पाँच राज्यों सहित पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। एनआईसी के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी कमल नयन पांडिया ने जानकारी दी कि आईआरएडी मोबाईल एप पर आधारित प्रोजेक्ट है। वर्तमान में इस प्रोजेक्ट से पुलिस, परिवहन, चिकित्सा, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी विभाग जुड़े हुए है जिनके द्वारा अपने अपने स्तर पर सड़क दुर्घटना से जुड़ी जानकारी व सूचनायें जैसे दुर्घटना…
Read More
प्रतापगढ़ से भी कई श्रद्धालुओं ने लिया भाग 10 जोड़ो का हुआ दहेज के मुक्त रमैनी विवाह

प्रतापगढ़ से भी कई श्रद्धालुओं ने लिया भाग 10 जोड़ो का हुआ दहेज के मुक्त रमैनी विवाह

45 भक्तों ने किया अपने शरीर का दान और भरा संकल्प पत्र प्रतापगढ़ 2 फरवरी। आज हम बात कर रहे हैं (राजस्थान) के पाली जिले में स्थित सतलोक आश्रम सोजत में 30 जनवरी से एक फरवरी तक विशाल तीन दिवसीय कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस विशाल भण्डारा सम्पन्न हुआ, जिसमें से प्रतापगढ़ जिले से भी कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशाल रक्तदान शिविर देशभर में सुर्खियों का कारण बने हुए हैं। कहावत है की रक्तदान ही महादान हैः- यह शब्द तो बहुत सुनने को मिलता है लेकिन अमल बहुत कम किया जाता है। आज संत रामपाल जी महाराज जी के 210…
Read More
जिलेभर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

जिलेभर में आयोजित हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

प्रतापगढ़ 02 फरवरी। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव व जिला कलक्टर के निर्देषानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई प्रथम गुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की गई। जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की जनसमस्याआंे का निराकरण किया। जनसुनवाई मंे जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जिला कलक्टर ने बताया कि द्वितीय गुरूवार 9 फरवरी को प्रातः 11 से 02 बजे तक उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई उपखण्ड स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी…
Read More
शिक्षा के क्षेत्र व समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतापगढ़ की शिक्षिका को मिला गुरु श्रेष्ठ पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र व समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतापगढ़ की शिक्षिका को मिला गुरु श्रेष्ठ पुरस्कार

प्रतापगढ़।  31 जनवरी 2023 को जयपुर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में नवतेज फाउंडेशन का स्कॉलरशिप और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के 7 शिक्षकों को गुरु श्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया और 21 बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की गई प्रतापगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमलीखोरा की प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा को गुरु श्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया अध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में नए नवाचार करने,आदिवासी क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को हस्तशिल्प कला सिखाने व आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने तथा कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ कार्य करते…
Read More
मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये फसल खराबे को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश 

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये फसल खराबे को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश 

प्रतापगढ़, एक फरवरी। मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने वीसी के जरिये बुधवार को समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त जिला कलक्टर व कृषि विभाग के अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे का आंकलन कराकर जल्द से जल्द रिर्पोट भिजवाने के निर्देष दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संभागीय आयुक्त जिला कलक्टर से इस सप्ताह के भीतर भीतर जल्द से जल्द फसल खराबे की सूचना जनप्रतिनिधियों के साथ काष्तकारों से वार्ता कर क्षेत्र में फसल खराबे का निरीक्षण कर सही-सही आंकलन कर रिर्पोट भिजवाने के निर्देष दिए। उन्हांेने कहा कि सभी पात्र को नियमानुसार फसल खराबे के नुकसान की भरपाई करते हुए…
Read More
error: Content is protected !!