प्रतापगढ़ 10 मार्च। सारथी सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को जिला प्रमुख इंद्रा मीणा की अध्यक्षता में महिला दिवस समारोह सेलिब्रेशन होटल के पास सालगिया कंपाउंड में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आरती जैन ,सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग छाया चौबीसा, विशिष्ट अतिथि लता शर्मा, मीनाक्षी जी डीएफओ, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी, ललिता गांधी, सुमन देवल और सार्थी सेवा संस्थान की महिलाएं मौजूद थी। उल्लेखनीय है की इस संस्थान को तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इस संस्थान के द्वारा नई पहल शुरू की गई है। संस्थान द्वारा महिला हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है जिसमें जिन महिलाओं को हस्ताक्षर करना नहीं आता उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। जिला मुख्यालय से शुरू होकर यह अभियान संपूर्ण जिले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान से सराहा गया व प्रशंसा पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रमुख इंद्रा मीणा ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण करना बहुत जरुरी है। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक, बेला बंसल द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर भावना गांधी ,ज्योति शर्मा, ममता त्रिवेदी, कविता खाटवा, पूजा खाटवा, राजश्री सोनी, सचिव रूबी यादव, सुधा मेहता व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Related Posts
-
प्रतापगढ़ : 103वीं जयंती पर साहित्यकारों ने परदेशी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Udaipurviews2 weeks agoसाहित्य की समृद्धि के लिए परदेशी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प प्रतापगढ़, 29 जुलाई। साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के अवसर पर शहर स्थित परदेशी पार्क में कार्यक्रम आयोजित ... -
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी
Udaipurviews2 weeks agoसाहित्यकार संगम एवं काव्यगोष्ठी-2026 साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती पर सजा साहित्य का भव्य मंच राजस्थान साहित्य अकादमी एवं परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्... -
सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम
Udaipurviews2 months agoजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देष प्रतापगढ़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेष पंड्या ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरका... -
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रतापगढ़
Udaipurviews3 months agoप्रतापगढ़, 25 मई। जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का शुभारंभ 25 मई से किया जाए... -
प्रतापगढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम, गांजा व डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार
Udaipurviews4 months agoएएनटीएफ की प्रतापगढ़ में कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ व गांजे के पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़,23 अप्रैल। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा जिले में अवैध मादक... -
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान
Udaipurviews4 months agoप्रतापगढ़ दिनांक 23 अप्रैल। विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 से 30 अप्रैल ...
