प्रतापगढ़ : डेंगू मलेरिया के मामले में चिकित्सा विभाग सतर्क
सीएमएचओ ने क्षेत्र का दौरा कर रोगियों से पूछा हाल प्रतापगढ़। जिले में डेंगू के केस आने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को सीएमएचओ डॉ वी डी मीना ने टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने पिपलखुट्, मुंगाना,धारियाबाद सीएससी पर भर्ती रोगियों से मुलाकात कर डॉक्टर दवाइयां की उपलब्धता के साथ कुशलक्षेम पूछी। इसके साथ ही क्षेत्र के बीसीएमओ से एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग सर्वे और साफ सफाई कार्य का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ वी डी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसमी बीमारियों के बाद डेंगू और मलेरिया रोगों केस…
