Pratapgrah News

श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 24 को 

श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय मेला 24 को 

प्रतापगढ़, 22 सितम्बर। श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेला 23 व 24 सितम्बर को कुलमीपुरा ग्राम पंचायत द्वारा टाण्डा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर प्रागंण में आयोजित किया जाएगा। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री वीर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय विशाल मेले के प्रथम दिवस 23 सितम्बर, शनिवार, रात्रि 8 बजे से श्री वीर तेजाजी महाराज की कथा होगी। दूसरे दिन 24 सितम्बर, रविवार को मेला में भव्य शोभा यात्रा निकालेगी व रात्रि 8 बजे से रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Read More
मॉडल स्कूल के छात्र को कुश सोनी का राज्य स्तर पर हुआ चयन 

मॉडल स्कूल के छात्र को कुश सोनी का राज्य स्तर पर हुआ चयन 

नागदेडा स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल अरनोद के छात्रों की टीम ने महात्मा गांधी प्रतापगढ़।  इंग्लिश मीडियम स्कूल पालीवाल गली प्रतापगढ़ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 19 वर्ष के समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा 12 के छात्र कुश सोनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ. बैडमिंटन प्रतियोगिता में 6 छात्रों की टीम प्रभारी शांतिलाल मीणा के नेतृत्व में कुश सोनी, सोनी तुषार, चौधरी अर्जुन सिंह मैं 19 वर्ष समूह में द्वितीय रहे तथा लव सोनी, धनंजय सिंह और ऋषि राठौर ने 17 वर्ष समूह में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. छात्रों के प्रतियोगिता संपन्न होने…
Read More
जाजली नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों ने शव को बाहर निकाला

जाजली नदी में डूबने से एक बालक की मृत्यु नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों ने शव को बाहर निकाला

प्रतापगढ़, 11 सितंबर। 10 सितंबर, रविवार को साम को सुचना मिली की अरनोद के जाजली नदी में डूबने से एक बालक नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक की टीम जाजली के लिए रवाना हुई। टीम ने शव को ढूंढा लेकिन रविवार रात को अंधेरा होने के कारण रात्रि में शव नहीं मिल पाया। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक की टीम ने सोमवार को प्रातः में बालक के शव को ढूंढ निकाला। शव को निकालने में नागरिक सुरक्षा…
Read More
स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयोजन

स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर आयोजन

प्रतापगढ़। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापगढ़ में संचालित आंचल प्रसूता केंद्र पर दिनांक 11.9. 2023 शनिवार को प्रातः 9:00 से 1:00 बजे तक एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ उपनिदेशक डॉ सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के 87 बच्चों को दवा पिलाई गई। जिससे बच्चे बीमार नहीं होंगे व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी एवं शारीरिक बौद्धिक विकास होगा, पाचन क्रिया ठीक से होती है भूख अच्छी लगती हैं, एलर्जी के कारण उत्पन्न कफ विकार , सर्दी-जुकाम, खुजली की समस्या दूर होती है । उक्त जानकारी आंचल प्रसूता केंद्र प्रभारी…
Read More
सेही का शिकार करने गुफा में फंसा शिकारी, सात दिन बाद भी रेस्क्यू नहीं हो पाया

सेही का शिकार करने गुफा में फंसा शिकारी, सात दिन बाद भी रेस्क्यू नहीं हो पाया

बड़ोदरा से बुलाई एनडीआरएफ की टीम उदयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में सेही का शिकार करने एक गुफा में घुसा शिकारी सात दिन से फंसा है। शनिवार को गुुफा में कैमरा भेजा गया लेकिन पचास फीट से अधिक आगे नहीं जा पाया। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते रेस्क्यू टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उसके साथ अनहोनी की शंका भी जताई जा रही है। एसडीआरएफ तथा अन्य रेस्क्यू दल के असफल रहने पर जिला प्रशासन ने बड़ोदरा से एनडीआरएफ की टीम बुलाई है, जो शनिवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंची। अब रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम…
Read More
संगीतमय शिव पुराण कथा के दूसरे दिन भगवान के वामन अवतार का वृतांन्त

संगीतमय शिव पुराण कथा के दूसरे दिन भगवान के वामन अवतार का वृतांन्त

प्रतापगढ़ 5 सितम्बर। संगीतमय शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन लबाना सामुदायिक भवन टांडा में समस्त ग्राम वासियों की ओर से आयोजित की जा रही है, जो कि 12 सितम्बर तक चलेगी। कथा में कथावाचक पंडित घनश्याम जी शास्त्री द्वारा कथा के दूसरे दिन भगवान के वामन अवतार का वृतान्त, ब्रम्हा, विष्णु द्वारा शिवजी की पूजा को करने व शिवजी की महिमा गाथा का वाचन किया गया। संगीतमय कथा में तेरे द्वारा खड़ा भगवान, हरिओम में ओम समाया मेरा भोलेनाथ आया व सतगुरू भजन सहित विभिन्न भजनों के माध्यम से प्रस्तुतियां दी गई। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि…
Read More
दूधली टाण्डा में तलवार उठाकर वर्षो पूर्व परम्परा का किया निवह्न

दूधली टाण्डा में तलवार उठाकर वर्षो पूर्व परम्परा का किया निवह्न

प्रतापगढ़ 4 सितम्बर। धमोत्तर पंचायत समिति के कुलमिपूरा ग्राम पंचायत के टांडा ग्राम में वर्षो से चली आ रही लबाना समाज की परम्परा का निवह्न करते हुए गांव में तलवार उठाई गई। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि गांव के नायक मांगीलाल लबाना के घर के सामने एक साथ कई भारी वजन वाली तलवार उठाकर अपनी शार्य व पराक्रम को दिखाया। इस दौरान गांव के बुर्जग पुरूष, महिला सहित नवयुवकों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
Read More
चौथे दिन हुए क्रिकेट बास्केटबॉल और रस्सा कसी के मुकाबले बास्केटबॉल में प्रतापगढ़ और रसा कशी में पीपलखूंट जीता फाइनल

चौथे दिन हुए क्रिकेट बास्केटबॉल और रस्सा कसी के मुकाबले बास्केटबॉल में प्रतापगढ़ और रसा कशी में पीपलखूंट जीता फाइनल

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 क्रिकेट और कबड्डी का फाइनल आज प्रतापगढ़। जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2023 खेलों में प्रतियोगिता के अंतिम चरण की और बढ़ रहा है वही खेलों का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचता दिखाई दे रहा है और राजस्थान सरकार के फिट राजस्थान हिट राजस्थान संकल्प का सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं खेल आयोजन समिति सदस्य धनराज मीणा ने बताया कि आज ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 के चौथे दिन क्रिकेट बास्केटबॉल और रस्साकस्सी के शानदार मुकाबला हुए जिनको देखने के लिए भारी दर्शकों की भीड़ उम्र पड़ी आज का मुख्य आकर्षण मुकाबला…
Read More
राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य श्रीमती खोंगडूप ने धरियावद पहुंचकर पीड़िता से की मुलाकात

राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य श्रीमती खोंगडूप ने धरियावद पहुंचकर पीड़िता से की मुलाकात

पीड़िता और उसके परिवार को प्रशासन और पुलिस से मिल रहा है पूरा सहयोग: श्रीमती खोंगडूप  प्रतापगढ़ 4 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती डेलीना खोंगडूप प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने धरियावद पहुंच कर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के प्रकरण में जांच पड़ताल की। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। एनसीडब्ल्यू सदस्य श्रीमती खोंगडूप ने बताया कि इस प्रकरण में पीड़िता द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर संतुष्टि जाहिर की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है और फिलहाल पीड़िता ठीक…
Read More
पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी

पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी

पुनःजारी- प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री - अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा प्रतापगढ़/जयपुर, 3 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ के धरियावद पहुंचकर वहां हुए दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित महिला एवं उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की घटनाओं तथा इनमें लिप्त अपराधियों का कोई स्थान नहीं है। ऐसी दुखद तथा अमानवीय घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इस दौरान श्री…
Read More
error: Content is protected !!