विवाहिता की संदिग्ध मौत पर हत्या का शक, एफआईआर दर्ज न होने से नाराज़ ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
डूंगरपुर, 11 अप्रैल. बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी गांव के ग्रामीण बिछीवाड़ा पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की विवाहिता माया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। माया के पिता जीवा वरहात ने बताया कि उनकी बेटी डेढ़ साल पहले मजदूरी के दौरान गुजरात में राहुल ननोमा से प्रेम विवाह कर छापी गांव में रहने लगी थी। शादी के बाद एक बेटी भी हुई, लेकिन समय के साथ राहुल का व्यवहार बदल गया और वह माया के साथ आए दिन…
