बिजली क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ डूंगरपुर में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज का बहिष्कार
डूंगरपुर, 25 नवंबर । बिजली क्षेत्र में निजीकरण के विरोध में डूंगरपुर जिले के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को अपने कार्य का बहिष्कार किया। सभी एईएन ऑफिस पर धरना देकर निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। बिजलीकर्मियों ने निजीकरण के तहत डिस्कॉम में विद्युत केंद्रों के संचालन, कमीशनिंग फीडर, ट्रंकी बेसिस स्कीम, एमबीसी (मीटरिंग, बिलिंग और कलेक्शन) के प्राइवेट टेंडर निकालने पर रोष प्रकट किया। पुरानी पेंशन और नई भर्तियों की मांग : भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी नंदलाल…
