डूंगरपुर : लसुड़िया धाम ने मोथली मोड़ और रतनपुर बॉर्डर पर 51 फीट ऊंचे नेजा की भव्य स्थापना
डूंगरपुर, 04 दिसंबर। लसुड़िया धाम की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कल मोथली मोड़ और रतनपुर बॉर्डर पर 51 फीट ऊंचे पोल पर 11 फीट का नेजा ध्वज फहराया गया। गादीपति विक्रम महाराज के नेतृत्व में भक्ति और परंपरा के प्रतीक इस आयोजन में संतों, भक्तों और क्षेत्रीय नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लसुड़िया धाम के पूज्य संत सती सुरमाल दास महाराज द्वारा हजारों साल पहले आदिवासी समाज को सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया था। उनके इस आह्वान के तहत आदिवासी समाज में हर घर पर नेजा फहराने की परंपरा का…
