डूंगरपुर: मतदान पूर्व 72, 48 और 24 घंटे की एसओपी में कोई कोताही न बरतें- सामान्य प्रेक्षक
-सामान्य प्रेक्षक श्री के. विवेकानंदन और व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल शरद बावकर ने की तैयारियों की समीक्षा डूंगरपुर, 9 नवम्बर। जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत 198 पोलिंग स्टेशन लोकेशन के 251 मतदान केंद्रों पर 13 नवम्बर को मतदान होगा। इनमें 7 ऐेसे सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं, जहां 1450 से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री के. विवेकानंदन और व्यय प्रेक्षक श्री स्वप्निल शरद बावकर ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की। सामान्य प्रेक्षक से विवेकानंदन ने कहा कि मतदाताओं को भय रहित…
