डूंगरपुर के विकास पर चर्चा: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से बंशीलाल कटारा की मुलाकात
डूंगरपुर, 21 दिसंबर । समाजसेवी बंशीलाल कटारा ने जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने रेड फला आमझरा से समतलाई (1.7 किमी), भेहाबेड़ी से काकरादरा (3.1 किमी), और रोत फला से श्मशान घाट (2.2 किमी) तक सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 500 लाख रुपये से अधिक है। कटारा ने जिले में दो नई नदी पुलों के नवनिर्माण, राजकीय भोगीलाल पंड्या महाविद्यालय के पुनर्निर्माण, और पर्यटन व उद्योगों के विकास की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इन…
