करीब 05 लाख रूपये की पंजाब निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के57 कार्टून कार सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर। जिले टीडी थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व भूपेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में कमलेन्द्रसिंह थानाधिकारी, टीडीमय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाने के सामने एनएच 48 हाईवे पर समय 10.20 पीएम पर पहुॅच नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबन्दी समय करीब 11.30 पीएम पर एक एक्सयुवी 500 नम्बर त्श्र14न्म्3399 आती हुई नजर आई। जिसको रूकने हेतु टीम द्वारा हाथ से ईशारा किया गया तो कार में बैठे दो व्यक्ति कार को रोककर सर्विस रोड की तरफ…
