करीब 35 लाख की अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– शराब के 572 कार्टून दोमिनी ट्रक व एक स्विफ्ट कार सहित जब्त

उदयपुर। जिले के कानोड थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकासशर्मा द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व पुलिस उप अधीक्षक वृत वल्लभनगर के निर्देशन में मनीष कुमार खोईवाल थानाधिकारी, कानोड मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर धरियावद जाने वाले रोड पर गांव पिपली खेडा में नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी सेटवाना की तरफ से एक स्विफ्ट कार व कार के पीछे 02 मिनी ट्रक आते हुये नजर आए। जिस पर कार को रोका गया तो पीछे आ रहे दोनो ट्रक के चालक ट्रक को मौके पर ही छोड अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। कार में बैठे व्यक्ति हरिराम पुत्र नाथूलाल निवासी केसरियावाद, धरियावद जिला प्रतापगढ व भंवरलाल पु. ख्यालीलाल निवासी लूणदा, कानोड जिला उदयपुर से पुछताछ की तो उन्होने उक्त दोनो ट्रक में शराब होना बताया व स्वयं द्वारा कार से उक्त दोनो ट्रक की एस्कोर्टिग करना बताया। जिस पर उक्त दोनो ट्रक को चैक किया गया तो दोनो ट्रक में राजस्थान ब्रांण्ड के अंग्रेजी शराब के कुल 572 कार्टून मिले। उक्त अंग्रेजी शराब के परिवहन हेतु दोनो अभियुक्तों से कोई वैध कागजात हेतु पुछा गया तो नही होना बताया। जिस पर उक्त शराब व दोनो ट्रक एवं कार को जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान पवन कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना खेरोदा द्वारा जारी है।
टीम सदस्यः चेतनप्रकाश चालक कानि. 2590, सुनील कुमार कानि. 1918, दशरथ कानि. 2037, ओमप्रकाश कानि. 1916, गोविन्द सिंह हैड कानि. 968, मिठुसिंह हैड कानि. 801, जालिम सिंह कानि. 2262।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!