करीब 05 लाख रूपये की पंजाब निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के57 कार्टून कार सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले टीडी थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व भूपेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में कमलेन्द्रसिंह थानाधिकारी, टीडीमय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाने के सामने एनएच 48 हाईवे पर समय 10.20 पीएम पर पहुॅच नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबन्दी समय करीब 11.30 पीएम पर एक एक्सयुवी 500 नम्बर त्श्र14न्म्3399 आती हुई नजर आई। जिसको रूकने हेतु टीम द्वारा हाथ से ईशारा किया गया तो कार में बैठे दो व्यक्ति कार को रोककर सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। जिस पर टीम द्वारा पीछा कर दोनो को पकडा गया तो चालक ने अपना नाम अनुप पुत्र राजेष निवासी कापडो थाना नारनोदं जिला हिसार, हरियाणा व दुसरे ने अपना नाम अजय पुत्र क्रिसन कुमार निवासी वाखास थाना नारनौद जिला हिसार, हरियाणा होना बताया। उक्त व्यक्तियों को भागने के प्रयास के बारे मंे पुछने पर बताया की कार में अवैध शराब भरी है। जिस पर टीम द्वारा कार को चैक किया गया तो कार के अन्दर पंजाब निर्मित अवैधअग्रेजी शराब के कुल 57कार्टुन मिले। जिनको कार सहित जब्त किया गया। उक्त वाहन मंे हरियाणा नम्बर की नम्बर प्लेट एचआर 26 सी सी 9547 मिली। जिसका उपयोग हरियाणा में व राजस्थान में आने के बाद राजस्थान नम्बर की नम्बर प्लेट आरजे14यूइ3399का प्रयोग करते है। मामले में दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अग्रिंम अनुसंधान श्री श्याम सिंह थानाधिकारी, नाई के द्वारा किया जा रहा है।
टीम सदस्यः कमलेन्द्र सिंह थानाधिकारी, टीडी, सतीश चन्द्र हैडकानि.457, जितेन्द्र हैडकानि.1116,मनोज कुमार हैडकानि.1116, नरेन्द्र जाखड कानि.2400, भुपेन्द्र सिंह कानि.387, विकास कानि.2704 शान्ति लाल कानि.2289,मुकेश कानि.2640, दीपक कानि.2161, संजय कानि.2225, शंकर कानि.2359, रविशंकर कानि.2688, मनीष कानि.2699, विरेन्द्र चालक कानि.2009,

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!