डेढ किलोग्राम अवैध अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोमवार रात 1.500 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा कि। अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व अशोक कुमार उपनिरीक्षक थाना चन्देरिया मय जाप्ता द्वारा चन्देरिया थानांतर्गत गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही की। गस्त करती हुई पुलिस टीम रोलाहेडा पुलिया हाईवे रोड पर पहुंची जहां पर दो व्यक्ति खड़े हुए…
