बैंक तिराहे पर होगी आम सभा
संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड ने तैयारियों का लिया जाजया
उदयपुर 04 सितम्बर / भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेष के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साय 04 बजे सुरजपोल से बैंक तिराहे तक कार्यकर्ता एवं आमजन के साथ रोड़ शो करेंगे। रोड शो की समाप्ति पर बैंक चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को प्रषासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम चुनाव के संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभा स्थल का जायजा लिया और आवष्यक दिषा निर्देष दिये। इस मौके पर पारस सिंघवी, महामंत्री देवीलाल सालवी, नाना लाल बया, मनोहर चौधरी, गजेन्द्र भंडारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
