Crime

पुलिस ने तीन तस्करों से 8 पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस किए जब्त

पुलिस ने तीन तस्करों से 8 पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस किए जब्त

बिहार से लाते थे हथियार उदयपुर: यहां जिला पुलिस ने बुधवार को हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता पाई है। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे आठ पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा उनसे चार खाली मैग्जीन भी मिली हैं। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने प्रेस वार्ता में हथियार तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर मावली की उप अधीक्षक कैलाश कुंवर तथा थानाधिकारी रतन सिंह की नेतृत्व में तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली। नाकाबंदी के…
Read More
पुलिस अधिकारी की वर्दी पहन धौंस जमाने वाला गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी की वर्दी पहन धौंस जमाने वाला गिरफ्तार

उदयपुर।  शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर लोगों पर धौंस जमाकर पैसों की वसूली करता था। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त की है, जिस पर उसने पुलिस का लोगो लगाया हुआ था। अब पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है कि उसने कितने लोगों को पुलिस की धौंस जमाकर लूटपाट की। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों पर धोंस जमाता है। उसके लोगों को डरा—धमकाकर रुपए वसूल किए जाने की भी शिकायत मिली…
Read More
उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिला परिषद के एक्सईएन 45 हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिला परिषद के एक्सईएन 45 हजार रूपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उदयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने बुधवार सुबह डूंगरपुर जिला परिषद के अधिशासी अभियंता(एक्सईएन) अजय भार्गव को 45 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक्सईएन ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में स्वीकृत कार्य की राशि का दो फीसदी बतौर रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के उप महानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि डूंगरपुर जिला परिषद अधिशाषी अभियंता अजय पुत्र बसंत किशोर भार्गव के खिलाफ एसीबी कार्यालय में शिकायत मिली थी। जिसमें बताया कि स्वीकृत राशि जारी करने के लिए रिश्वत की मांग पूरी नही करने पर वह परेशान कर रहे थे। जबकि…
Read More
बच्चों से कराते थे फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव, पुलिस ने पिताओं को लिया हिरासत में

बच्चों से कराते थे फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव, पुलिस ने पिताओं को लिया हिरासत में

उदयपुर। गोगुन्दा—पिण्डवाड़ा फोरलेन हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर पथराव कर अपराध कराने वाले बच्चों के अभिभावकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले में गोगुन्दा—पिण्डवाडा फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों पर लोहारचा व क्यारी के आस पास शाम होते ही देर रात तक पथराव की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बताया गया कि मामले की जांच में पता लगा कि क्षेत्र के आदिवासी परिवार के लोग अपने बच्चों से वाहनों पर पथराव कराते तथा बाद में लूट पाट करते थे। जिस पर बेकरिया थानाधिकारी प्रभुसिंह चूण्डावत के नेतृत्व…
Read More
उदयपुर में इनकम टैक्स की कार्रवाई में मिली 70 करोड़ की बेनामी संपत्ति

उदयपुर में इनकम टैक्स की कार्रवाई में मिली 70 करोड़ की बेनामी संपत्ति

6 किलो सोना, 9. किलो चांदी के जेवरातों के अलावा 2.5 करोड़ कैश भी मिला उदयपुर : शहर के रियल एस्टेट तथा उनके सहयोगी कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही। इस बीच उनके यहां से 70 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति के अलावा 6 किलो सोनो, 90 किलो चांदी के जेवरात तथा 2.5 करोड़ रुपए कैश मिले। अभी भी इनकम टैक्स के अधिकारी तथा कर्मचारी रिकार्ड खंगालने में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीमों ने रियल एस्टेट कारोबारियों के घरों और अन्य ठिकानों पर संपत्ति से जुड़े कई…
Read More
अवैध कब्जों के मामले में भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

अवैध कब्जों के मामले में भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के बड़गांव थानांतर्गत बांडीनाल क्षेत्र में भूखण्ड पर बने दो कमरे व चारदीवारी को जेसीबी की सहायता से तोड़ अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तोड़फोड़ में प्रयुक्त दो जेसीबी जब्त की है। पुलिस के अनुसार परिवादी रमेश जैन, नरेंद्र पोरवाल आदि ने बड़गांव थाने में दी रिपोर्ट में बांडीनाल पर स्थित उनके भूखण्ड पर बने दो कमरे व चारदीवारी तोड़कर अवैध कब्जा करने के संबंध में किशन गमेती व उसके साथियों के खिलाफ आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहरपुरा निवासी राकेश…
Read More
उपस्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता से ट्यूबवेल की मोटर चोरी

उपस्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता से ट्यूबवेल की मोटर चोरी

उदयपुर। जिले के डबोक थानांतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता से गत दिनों ट्यूबवेल की मोटर मय केबल चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता की एएनएम शकुन्तला कुमारी ने डबोक थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में 3 व 4 अक्टूबर के बीच अज्ञात चोर ट्यूबवेल की मोटर और केबल चुरा ले गए। दुष्कर्म का आरोप देबारी के समीप घाटा वाली माताजी के आसपास 30 वर्षीय विवाहिता को शादी का झांसा देकर गत एक अक्टूबर को बलात्कार करने के आरोप में मनीष नामक युवक के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। बलात्कार का…
Read More
दो साल के बच्चे को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने का मामले में बड़ी लापरवाही आई सामने

दो साल के बच्चे को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने का मामले में बड़ी लापरवाही आई सामने

जांच रिपेार्ट में माना लापरवाह लेकिन कार्रवाई नहीं उदयपुर: यहां राजकीय महाराणा भूपाल अस्पताल के बाल चिकित्सालय में दो साल के बच्चे को एचआईवी पॉजीटिव ब्लड चढ़ाए जाने के मामले में बड़ी चूक सामने आई है। जिसमें खुलासा हुआ है कि डॉक्टर ने बिना जांच के ही संक्रमित ब्लड का बैग इश्यू कर दिया था। इसके लिए संविदा पर सेवारत डॉ. हर्ष बुनकर को जिम्मेदार ठहराया गया है। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है इस मामले में ब्लड बैंक का पूरा स्टाफ जिम्मेदार है। एमबी अस्पताल की ओर से उक्त मामले में जांच के लिए गठित कम्पेटिविलिटी…
Read More
उदयपुर के भू कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापा

उदयपुर के भू कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापा

उदयपुर: आयकर विभाग ने गुरुवार को उदयपुर के दो भू-कारोबारियों और फाइनेंस से जुड़े व्यापारियों के घर पर छापे की कार्रवाई की। जयपुर से आई टीम के सौ सदस्य दो कारोबारियों के सेक्टर 11 और सेक्टर 14 स्थित आवासों के अलावा उनके कारोबारी ठिकानों की तलाशी में जुटे रहे। इसके अलावा अन्य कुछ भू कारोबारी तथा फाइनेंस से जुड़े व्यापारी भी आयकर विभाग के निशाने पर हैं और उनके यहां भी सर्च की कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें गुरुवार सुबह मीनाक्षी प्रोपर्टी के मालिक शांतिलाल जैन तथा आर्ची ग्रुप के मालिक ऋषभ भाणावत के…
Read More
5 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी ट्रेप:प्लाॅट का म्यूटेशन खोलने के लिए मांगी थी रिश्वत; रंगे हाथों पकड़ा

5 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी ट्रेप:प्लाॅट का म्यूटेशन खोलने के लिए मांगी थी रिश्वत; रंगे हाथों पकड़ा

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने गुरुवार को उदयपुर जिले के ऋषभदेव मंडल पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने गुरुवार को उदयपुर के एक पटवारी राजेन्द्र कुमार मीणा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि पटवारी उदयपुर के ऋषभदेव पटवार मंडल में कार्यरत है। जिसने आवासीय भूखंड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने और सत्यापित प्रति देने की एवज में 5 हजार रुपए की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर पटवारी बार-बार पीड़ित को…
Read More
error: Content is protected !!