उदयपुर। जिले के बड़गांव थानांतर्गत बांडीनाल क्षेत्र में भूखण्ड पर बने दो कमरे व चारदीवारी को जेसीबी की सहायता से तोड़ अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तोड़फोड़ में प्रयुक्त दो जेसीबी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार परिवादी रमेश जैन, नरेंद्र पोरवाल आदि ने बड़गांव थाने में दी रिपोर्ट में बांडीनाल पर स्थित उनके भूखण्ड पर बने दो कमरे व चारदीवारी तोड़कर अवैध कब्जा करने के संबंध में किशन गमेती व उसके साथियों के खिलाफ आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोहरपुरा निवासी राकेश पुत्र तुलसीराम गमेती, देवीलाल पुत्र लालूराम गमेती, मनोहरपुरा हाल दैत्यमगरी निवासी किशन पुत्र उदयलाल गमेती, पिलक ओगणा निवासी जेसीबी चालक प्रभुलाल पुत्र जोगाराम गमेती व निचली सिगरी फलासिया निवासी जेसीबीचालक केशुलाल पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर तोड़फोड में प्रयुक्त दो जेसीबी जब्त की।
8 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस द्वारा करीब 8 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विशाल राणावत पुत्र राजेश राणावत निवासी प्रतापनगर को गिरफ्तार किया।
अवैध कब्जों के मामले में भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
