उदयपुर। जिले के डबोक थानांतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता से गत दिनों ट्यूबवेल की मोटर मय केबल चोरी हो गई।
पुलिस के अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता की एएनएम शकुन्तला कुमारी ने डबोक थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र में 3 व 4 अक्टूबर के बीच अज्ञात चोर ट्यूबवेल की मोटर और केबल चुरा ले गए।
दुष्कर्म का आरोप
देबारी के समीप घाटा वाली माताजी के आसपास 30 वर्षीय विवाहिता को शादी का झांसा देकर गत एक अक्टूबर को बलात्कार करने के आरोप में मनीष नामक युवक के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
पहाड़ा थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोप में पहाड़ा थानांतर्गत चांदपुरा नरेणा निवासी आरोपी पंकज पुत्र मगनलाल परमार को गिरफ्तार किया।
उपस्वास्थ्य केंद्र धुणीमाता से ट्यूबवेल की मोटर चोरी
