विद्युत ट्रांसफार्मर से आयल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार,मुख्य सरगना मौके से फरार
फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी के मामले में 3जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 सितम्बर को अजमेर विद्युत वितरण निगम के टेक्नीशियन प्रवीण कुमार धोबी ने प्राथमिकी देते हुए बताया कि खरताणा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हो गया है जिससे उपभेक्ताओं की सप्लाई बंद है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उदयपुर (ग्रामीण) डाॅ.प्रियंका व श्रीमती कैलाश कंुवर पुलिस उप अधीक्षक वृत मावली के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश चन्द मीणा के नेतृत्व…
