चित्तौड़गढ़ में 11 करोड़ 65 लाख रुपए का सोना और चांदी पकडी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही नेशनल हाईवे तथा अन्य मार्गों पर जारी वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले में जलियां चेक पोस्ट पर एक कार से 11 करोड़ 65 लाख रुपए का सोना और चांदी जब्त की है। सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल निम्बाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। इसी के साथ जिले से आयकर अधिकारी रामदयाल मीणा भी उपखंड कार्यालय पहुंचे है।
मिली जानकारी अनुसार उदयपुर से डिप्टी डायरेक्टर सहित आयकर विभाग की टीम भी दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया है। जानकारी यह भी मिल रही है की उक्त सभी माल किसी नामी ज्वेलर्स कंपनी का सोना और चांदी है और रतलाम से स्टॉक ट्रांसफर हुआ है। जिला प्रशासन, आयकर अधिकारी सभी जांच कर रहे है। जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!