Crime

20 लाख से अधिक का डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

20 लाख से अधिक का डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि को हाइवे पर गश्त के दौरान एक क्रेटा कार से 134 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 2 लाख 5 हजार रुपये नगद जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार में अलग अलग नम्बर की तीन नम्बर प्लेट मिली जिन्हें आरोपी अलग अलग इलाकों में लगाकर निकलना चाह रहे थे। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चितौड़गढ कर्ण सिंह के निर्देशन में बुधवार रात्रि को थानाधिकारी कोतवाली अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता द्वारा अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़, लोकल व स्पेशल…
Read More
भीलवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में पिस्टल सहित गिरफ्तार

भीलवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर उदयपुर में पिस्टल सहित गिरफ्तार

उदयपुर, 30 नवम्बर(ब्यूरो): शहर की सवीना थाना पुलिस ने भीलवाड़ा के हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवीना थाना पुलिस ने मंगरोप भीलवाड़ा निवासी श्रीराम उर्फ रवि उर्फ किंगसा और उसके साथी खातीखेड़ा निवासी सोनू सिंह उर्फ सुखा पुत्र भैरूसिंह गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने श्रीराम से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक गुप्ती तथा एक खटकेदार चाकू जब्त किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3—25, 5—25 तथा 4—25 के तहत…
Read More
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, पांच आरोपी बरी

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, पांच आरोपी बरी

उदयपुर। चार साल पहले उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र की 16 साल की युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को अदालत ने बीस साल का कठोर कारावास तथा आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। जबकि इस मामले से जुड़े अन्य पांच अभियुक्तों को बरी कर दिया। अभियोजन सूत्रों के अनुसार मामला 7 अप्रेल 2019 का है। जिसमें पीड़िता के पिता ने बताया कि एक दिन पहले उनकी 16 साल की बेटी घर के समीप हैण्डपंप से पानी लेने गई थी। जिसका गतराली—पहाड़ा निवासी दिनेश पुत्र शांतिलाल, कमलेश पुत्र नाथू एवं उसके साथी अपहरण कर अपने साथ ले…
Read More
उदयपुर में पकड़ा गया एमपी मूल का अवैध पिस्टल का सप्लायर

उदयपुर में पकड़ा गया एमपी मूल का अवैध पिस्टल का सप्लायर

राजेश वर्मा उदयपुर 21 नवम्बर। शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस अवैध रूप से पिस्टल सप्लाई करने वाले मध्यप्रदेश मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी उसे अवैध रूप हथियार की सौदेबाजी करने तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने पर गिरफ्तार किया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के चलते जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर जारी अभियान के दौरान गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने नीमच—मध्यप्रदेश के बगाना निवासी यूसूफ उर्फ बटन पुत्र अजीज खान को गिरफ्तार किया। जो यहां खांजीपीर बीड़ा में भाजपा कार्यालय के पीछे मकान में रह रहा था।…
Read More
68 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित दो अल्टो कार जब्त

68 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित दो अल्टो कार जब्त

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चित्तौड़गढ़। डीएसटी व राशमी थाना पुलिस ने राशमी थानांतर्गत रविवार रात अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 68 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित दो अल्टो कारों  को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दो हजार रुपयों की एवज में डोडाचूरा से भरी कार की एक अन्य कार से  एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्यनजर चुनाव आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों  व पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की  धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया…
Read More
एएनएम प्रशिक्षण ले रही युवती ने फंदा लगा की आत्महत्या

एएनएम प्रशिक्षण ले रही युवती ने फंदा लगा की आत्महत्या

उदयपुर।सलूम्बर जिला मुख्यालय के नागदा बाजार में किराए के मकान में रही ही युवती ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सलूम्बर में एएनएम का प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के अनुसार भोराई हुलिया फला की रहने वाली उर्मिला अहारी ने सलूम्बर मुख्यालय के नागदा बाजार में किराए का मकान लेकर रह रही थी। वह सलूम्बर में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी। शनिवार को उसने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बाजार में हड़कंप मच गया और वहां भीड़ जमा हो गई।…
Read More
मोबाइल रिपेयरिंग करवाने के लिए नहीं थे रुपए, दोस्त के साथ मिलकर मर्डर की रची साजिश

मोबाइल रिपेयरिंग करवाने के लिए नहीं थे रुपए, दोस्त के साथ मिलकर मर्डर की रची साजिश

पाली।  70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ट्रेन से भागने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। रिमांड के दौरान लूट का सामान बरामद करने की कोशिश की जाएगी। मामला पाली के खारड़ा गांव का है। खारड़ा गांव में 10 नवंबर की सुबह 70 साल की अणचीदेवी सीरवी का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था। किसी ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। मामले में महिला के भाई घीसूलाल पुत्र गोमाराम सीरवी…
Read More
निजी बस के यात्री से करीब साढ़े पाँच लाख रुपए नगदी और ढाई किलो चांदी जब्त

निजी बस के यात्री से करीब साढ़े पाँच लाख रुपए नगदी और ढाई किलो चांदी जब्त

चुनाव को लेकर सतर्क है जिला प्रशासन राजसमंद 14 नवंबर। विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध नगदी एवं अन्य सामग्रियों की आवाजाही पर प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मॉनिटरिंग कर रहा है। नाथद्वारा सहायक व्यय पर्यवेक्षक लक्ष्मीनारायण मीणा ने बताया कि जिला व्यय पर्यवेक्षक पलाश भोयर के निर्देशन में परावल तिराहे एसएसटी टीम ने निजी बस की तलाशी के दौरान खमनोर निवासी यात्री से 5 लाख 45 हजार 500 रुपए नगदी तथा 2524 ग्राम चांदी बरामद की। उन्होंने बताया कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Read More
नाते जाने को तैयार नहीं हुई तो किया रेप का प्रयास, फिर उतारा मौत के घाट

नाते जाने को तैयार नहीं हुई तो किया रेप का प्रयास, फिर उतारा मौत के घाट

उदयपुर। शहर में तीन दिन पहले एक महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को नाते ले जाने के लिए बहस कर रहा था और महिला तैयार नहीं हुई तो उसे मौत के घाट उतार दिया।एसपी भुवन भूषण यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक सीसी टीवी में आए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे पकड़ा। एसपी ने बताया कि आरोपी उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के गुंदाली गांव निवासी अमरा उर्फ किशन (28…
Read More
अफीम ले जाते बाइक चालक को किया गिरफ्तार

अफीम ले जाते बाइक चालक को किया गिरफ्तार

फतहनगर। फतहनगर पुलिस ने अफीम तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत एक जने को अफीम ले जाते गिरफ्तार करते हुए बाइक को जब्त किया। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सनवाड़ पथवारी चैराहे से आगे रेलमगरा की ओर नाकाबंदी की। इसी दौरान रेलमगरा की तरफ से एक बिना नम्बर मोटर साईकिल आती हुई दिखाई दी। जाप्ता पुलिस व नांकाबन्दी देख बाइक सवार वापिस घुमाने लगा जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया। मोटर साईकिल चालक गाड़ी को पटक कर खेतो…
Read More
error: Content is protected !!