रेस्टोरेंट खोलने के नाम ठगे 36 लाख, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर हुई एफआईआर
उदयपुर, 16 जनवरी : शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी सुशील और शैलेष आर्य नामक दो दलालों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक व्यवसायी से यह धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भूमिका एंटरप्राइजेज कंपनी के उपाध्यक्ष मोहन सिंह चूंडावत ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया कि सितंबर 2022 में आरोपियों ने चूंडावत से संपर्क कर कहा कि वे पिंड बल्लूची ब्रांड का रेस्टोरेंट मॉल में खोलना चाहते हैं। उन्होंने 1312…
