chittorgarh

व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा किया गया अभ्यर्थी व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण

व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा किया गया अभ्यर्थी व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ 19 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मुकेश राठोड एवं निलय बुनकर द्वारा शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर एवं लेखा दलों द्वारा तैयार किये गये छाया प्रेक्षण रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण किया गया, साथ ही रजिस्टर का छाया प्रेक्षण रजिस्टर से मिलान किया गया। व्यय पर्यवेक्षकों ने बैठक में उपस्थित लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों एंव लेखा दल प्रभारियो को चुनाव तक के शेष समय को सवेंदनशील बताते हुए सर्तकता के साथ टीम भावना से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में निर्वाचन व्यय…
Read More
लोकसभा आम चुनाव 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने कलक्ट्रेट परिसर में उड़ाया गुब्बारा , मतदान की शपथ दिलाई

लोकसभा आम चुनाव 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों ने कलक्ट्रेट परिसर में उड़ाया गुब्बारा , मतदान की शपथ दिलाई

चित्तौड़गढ़ 19 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लगातार विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन, व्यय पर्यवेक्षक मुकेश सिंह राठौड़ और निलय बुनकर सहित अधिकारियों द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ' मत चुके मतदान ' की थीम पर गुब्बारा उड़ाया गया और अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर एसीईओ राकेश पुरोहित ने जागरूकता गीत के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला…
Read More
स्वीप के तहत सतरंगी सप्ताह मे बैंड वादन व मतदान प्रतिज्ञा  के साथ रैली का आयोजन

स्वीप के तहत सतरंगी सप्ताह मे बैंड वादन व मतदान प्रतिज्ञा  के साथ रैली का आयोजन

चित्तौड़गढ़ 18 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत   जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशानुसार  ग्राम पंचायत बस्सी पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में मतदाता जागरूकता हेतु ब्लॉक स्तरीय लोकतंत्र के सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बैंड वादन एवं मतदान प्रतिज्ञा के साथ रैली का आयोजन किया गया जिसमे सहायक विकास अधिकारी देवी लाल सेन, गुलाम नबी मंसूरी ग्राम विकास अधिकारी, विनोद गहलोत ग्राम रोजगार सहायक, देवेंद्र सिंह ग्राम पंचायत के जगदीश गुर्जर, आंगनबाड़ी समस्त स्टाफ राजीविका महिला सदस्य ग्रामीण महिलाएं सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।
Read More
व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अभ्यर्थी व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण एक अभ्यर्थी को दिया नोटिस

व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अभ्यर्थी व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण एक अभ्यर्थी को दिया नोटिस

चित्तौड़गढ़ 16 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मुकेश राठोड एवं श्री निलय बुनकर द्वारा मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव -2024 की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर एवं लेखा दलों द्वारा तैयार किये गये छाया प्रेक्षण रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण किया गया।      व्यय प्रेक्षकों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यय रजिस्टर को अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं लेखा दलों के प्रभारियों को छाया प्रेक्षण रजिस्टर संधारण के संबंध में…
Read More
लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

लोकसभा आम चुनाव-2024 ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन चित्तौड़गढ़ 15 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत मतदान हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) राकेश कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोमवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र के कक्ष में बैलेट यूनिट मशीन का प्रथम सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें विधानसभावार अतिरिक्त बैलेट यूनिट का आवंटन किया गया। रेण्डमाईजेशन के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंगअधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Read More
होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

होम वोटिंग के पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

चित्तौड़गढ़, 14 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिये शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा के पहले दिन रविवार को लोकसभा क्षेत्र में कुल 743 पंजीकृत मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया तथा आयोग द्वारा दी गई सुविधा की सराहना की। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कपासन में 160, बेगू में 148, चित्तौड़गढ़ में 140, निंबाहेड़ा में 51, बड़ी सादड़ी में 89, प्रतापगढ़ में 53, मावली में 47 तथा वल्लभनगर में 55 मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में…
Read More
गेस्ट हाउस में रुकने आए युवक ने चोरी की बाइक

गेस्ट हाउस में रुकने आए युवक ने चोरी की बाइक

मालिक की ही ले उड़ा गाड़ी; 5 मिनट में आने का कहकर हो गया गायब चित्तौड़गढ़। जिले में बाइक चोरी की वारदात लगभग हर रोज हो रही है, लेकिन बाइक चोरी का एक अलग ही मामला सामने आया है। मंडफिया क्षेत्र में एक बाइक चोर जिस गेस्ट हाउस में रुकने आया था, उसी के मालिक की बाइक चुरा ले गया। यहां तक कि वो गेस्ट हाउस भी उदयपुर पासिंग एक चोरी की बाइक लेकर आया था, जिसे वो बाहर ही छोड़ गया। फिलहाल पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है। गेस्ट हाउस मालिक की बाइक ले उड़ा बदमाश…
Read More
आधार कार्ड अपडेट कराने निकली विवाहिता लापता

आधार कार्ड अपडेट कराने निकली विवाहिता लापता

रावतभाटा। आधार कार्ड अपडेट करवाने निकली चार बच्चों की मां लापता हो गई। 3 दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लगा। फोन बंद आने के कारण संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। अब पति ने पुलिस ने ढूंढने की गुहार लगाई है। घटना को लेकर पीड़ित पति ने रावतभाटा के भैंसरोडगढ़ थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। थाना अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि श्रीपुरा गांव से एक महिला के गायब होने को लेकर उसके पति मुकेश सेन ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पति मुकेश सेन ने…
Read More
चित्तौड़गढ़ : ब्लॉक स्तरीय महिला मतदाता जागरुकता फागोत्सव रैली का आयोजन

चित्तौड़गढ़ : ब्लॉक स्तरीय महिला मतदाता जागरुकता फागोत्सव रैली का आयोजन

चित्तौड़गढ़ 3 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशानुसार सहायक निर्वाचन अधिकारी निम्बाहेडा़ (एसडीएम) विकास पंचोली की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय महिला मतदाता जागरुकता फागोत्सव रैली का भव्य आयोजन हुआ। प्रगति प्रसार अधिकारी मनराज मीणा ने बताया कि रैली को उपखण्ड कार्यालय से उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने हरी झंडी बताकर रवाना किया। रैली उपखण्ड कार्यालय से बैण्ड बाजों के साथ मुख्य सड़क मार्ग से नेहरु पार्क,मण्डी चौराहा होती हुई परशुराम सर्कल बस स्टेंड पहुंची। ब्लॉक निम्बाहेडा़ के समस्त विभागों के महिला अधिकारी एवं महिला…
Read More
द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन

द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन

*लोकसभा आम चुनाव-2024 : अब तक 54 प्रत्याशियों ने किए 89 नामांकन जयपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों द्वारा 45 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। अब तक 54 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अब तक एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए मंगलवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4, टोंक-सवाई माधोपुर, पाली, जोधपुर, जालोर और कोटा से 3-3, अजमेर और बाड़मेर से 2-2…
Read More
error: Content is protected !!