9 साल पहले पुलिसकर्मियों पर किया था हमला, अब 5 आरोपियों को 4—4 साल की कैद
संवाद सूत्र, उदयपुर: चित्तौड़गढ़ की एक अदालत ने नौ साल पहले पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले से जुड़़े 5 आरोपियों को 4-4 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। मामले से जुड़े अपर लोक अभियोजक संख्या-2 अब्दुल सत्तार खान ने बताया कि 11 जनवरी 2016 में कांस्टेबल विकास कुमार जाट ने गंगरार थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गंगरार से गुजरने वाले हाईवे के टोल प्लाजा पर तैनात था। इसी दौरान गुजरे डंपर चालक के चालक ने टोल देने से इंकार कर दिया और खुद को किसी मदन ठेकेदार का व्यक्ति…
