118 कृषि विद्यार्थियों को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम हेतु किया रवाना
उदयपुर, 01 अगस्त 2026। राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के बी.एससी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के 118 विद्यार्थियों को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में स्वदेशी तकनीकी ज्ञान एवं कृषक समुदाय से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं संकायाध्यक्ष डॉ. लोकेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. लोकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर कृषक परिवारों के साथ कृषि संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों…
