राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम, अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें युवाःडॉ. राजेन्द्र मुनि
उदयपुर, 2 अगस्त। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन में उपाध्याय डॉ. राजेन्द्र मुनि ने कहा कि राष्ट्र के विकास और निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति यदि सही दिशा में अपनी ऊर्जा का उपयोग करे तो परिवार, समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जोश और उत्साह से भरपूर होती है, लेकिन इस जोश के साथ विवेक और सही मार्गदर्शन भी आवश्यक है। मनुष्य को अपनी इन्द्रियों पर संयम रखते हुए सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ दृष्टिकोण ही जीवन निर्माण…
