डॉ. राजश्री उपाध्याय को मानव संसाधन विकास (HRD) एवं आयोजना एवं पर्यवेक्षण निदेशक (DPM) का कार्यभार सौंपा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 01 अगस्त, 2026 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी)उदयपुर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार डॉ. राजश्री उपाध्यायप्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षप्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभागसामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालयउदयपुर को निदेशकमानव संसाधन विकास (एचआरडी) तथा निदेशकयोजना एवं पर्यवेक्षण  का कार्यभार सौंपा गया है।

निदेशकमानव संसाधन विकास के रूप में डॉ. उपाध्याय विश्वविद्यालय की मानव संसाधन विकास नीतियों एवं वार्षिक कार्ययोजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन का दायित्व निभाएंगी। वे विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं अशैक्षणिक कार्मिकों के प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का आकलन कर इंडक्शनओरिएंटेशनरिफ्रेशर एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन एवं समन्वय करेंगी। साथ ही वे संकाय विकासनेतृत्व विकासव्यावसायिक दक्षता संवर्धनकैरियर उन्नयनकौशल विकास तथा संस्थागत क्षमता निर्माण से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित एवं समन्वित करेंगी।

इसके अतिरिक्त वे कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में सुधार तथा संगठनात्मक प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं उपाय सुनिश्चित करेंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देनेप्रशिक्षणविकास एवं मानव संसाधन नियोजन से संबंधित अभिलेखों एवं डाटाबेस के रखरखाव तथा आदरणीय कुलगुरु द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य दायित्वों का निर्वहन भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल रहेगा।

निदेशकयोजना एवं पर्यवेक्षण के कार्यभार के अंतर्गत डॉ. उपाध्याय विश्वविद्यालय की विकासात्मक योजनाओंपरियोजनाओं एवं विभिन्न संस्थागत गतिविधियों के योजनाबद्ध क्रियान्वयनपर्यवेक्षणसमन्वय एवं मूल्यांकन का कार्य भी देखेंगीजिससे विश्वविद्यालय की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

डॉ. राजश्री उपाध्याय के व्यापक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय में मानव संसाधन विकाससंस्थागत योजनापर्यवेक्षण व्यवस्था तथा प्रशासनिक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!