Breaking News

विधायक परमार ने निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया

विधायक परमार ने निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया

प्रतीक जैन खेरवाडा, विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने आज निर्माणाधीन राजकीय कृषि महाविद्यालय खेरवाडा का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार के इजीनियर को निर्देश दिए की भवन निर्माण में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में निर्माणाधीन भवन का कार्य पूर्ण करें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूप लाल मीणा, लेम्पस अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, पूर्व सरपंच हरीशचन्द्र खराडी, अर्जुन लाल मीणा, ललित मीणा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।
Read More
दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा, 02 महिला आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा, 02 महिला आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, थाना बावलवाडा में 08.01.2025 को अमित कुमार जैन पिता बद्रीलाल जैन उम्र 42 निवासी बावलवाडा ने प्रकरण दर्ज कराया था कि दिनांक 07.01.2025 को समय करीब शाम 5.25 पीएम पर वह दुकान जो सागवाडा (पाल) में स्थित है को बन्द करके खैरवाडा चला गया। रात के समय कोई अज्ञात दुकान में प्रवेश कर करीबन 12 किलो के आस-पास चांदी के जेवरात, लगभग 120 से 150 ग्राम सोने के जेवरात व करीब तीस हजार रूपये चोरी कर ले गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था।         जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार…
Read More
कॉफी टेबल बुक ‘चेंज मेकर्स’ के चौथे संस्करण का पोस्टर लॉन्च, बिज़नेस सर्कल इंडिया द्वारा सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियाँ होंगी प्रकाशित : मुकेश माधवानी

कॉफी टेबल बुक ‘चेंज मेकर्स’ के चौथे संस्करण का पोस्टर लॉन्च, बिज़नेस सर्कल इंडिया द्वारा सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियाँ होंगी प्रकाशित : मुकेश माधवानी

उदयपुर। प्रदेश में अपने तीन संस्करणों में धूम मचाने वाली कॉफी टेबल बुक "चेंज मेकर्स - द जर्नी बिहाइंड द सक्सेस" के चौथे संस्करण की घोषणा हो गई है। इस बार यह भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया की ओर से लाई जा रही है। बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की "चेंज मेकर्स - द जर्नी बिहाइंड द सक्सेस" के चौथे संस्करण की लॉंचिंग शनिवार को इन्दिरा इन्टरप्राइजेज के डॉ. अजय मुर्डिया ने की। डॉ. अजय मुर्डिया ने कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि यह बुक उन उद्यमियों…
Read More
गणगौर घाट पर दीपदान से सजा नववर्ष उत्सव 

गणगौर घाट पर दीपदान से सजा नववर्ष उत्सव 

उदयपुर, 29 मार्च। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में गणगौर घाट पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 महिलाएं गुलाबी परिधान में उपस्थित रहीं और पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम पारंपरिक घूमर नृत्य से प्रारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं ने ढोल की थाप पर मनमोहक नृत्य किया। इसके बाद, पिछोला झील के पवित्र जल में इको फ्रेंडली दीपों का दीपदान किया गया। दीपों की झिलमिलाती रोशनी से झील का वातावरण दिव्यता से भर उठा। समिति की सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की और राष्ट्र सेविका समिति…
Read More
संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम की बडी कार्यवाही

संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम की बडी कार्यवाही

विशेष निरोधात्मक अभियान 895 कार्टन में अनुमानित 75 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद उदयपुर, 29 मार्च। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग की उदयपुर संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम ने उदयपुर व सलूम्बर जिले की सीमा पर रेबारियों की ढाणी क्षेत्र में दबिश की बडी कार्यवाही के तहत 895 कार्टन में अनुमानित 75 लाख रूपए की अवैध शराब दर्ज करते हुए नियमानुसार अभियोग दर्ज किया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि आबकारी निरीक्षक वृत डूंगरपुर…
Read More
महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान विवाद: राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में उठाई आवाज

महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान विवाद: राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में उठाई आवाज

कहा: “महाराणा सांगा ने लोदी और बाबर को हराया, 80 घाव सहे और लड़ते हुए बलिदान दिया, उनके विरुद्ध बयानों को नहीं सहेंगे” कहा: “बयान के बाद राज्यसभा के सांसदों को करना चाहिए था विरोध, सपा सांसद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, उन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं” नई दिल्ली/राजसमंद 28 मार्च। लोकसभा में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर सपा के सांसद द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आपत्ति जताई है। सांसद श्रीमती मेवाड़ ने कहा, "वे संसद में अपने पूर्वज महाराणा सांगा के बारे में बोलना चाहती हैं, सपा के सांसद ने महाराणा…
Read More
“पर्ची सरकार” स्थानीय निकाय चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीनकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करना चाहती है – इंदिरा मीणा 

“पर्ची सरकार” स्थानीय निकाय चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीनकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करना चाहती है – इंदिरा मीणा 

"पर्ची सरकार" ने "वन स्टेट वन इलेक्शन" के नाम पर स्थानीय निकाय चुनाव ना करवाकर संविधान और कानून का उल्लंघन किया - कचरू लाल चौधरी नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में मनमाने तरीके से किए जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न। उदयपुर। 28 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में मनमाने तरीके से किए जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर बैठक करी। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित…
Read More
विद्यार्थी की रुचि को मिलकर निखारें अभिभावक व शिक्षक : भट्ट

विद्यार्थी की रुचि को मिलकर निखारें अभिभावक व शिक्षक : भट्ट

विद्या भवन में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम प्रारंभ उदयपुर, 27 मार्च , दसवीं ,ग्यारहवी व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिस विषय व केरियर के प्रति अभिरुचि है, उसे निखारने व प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों ,शिक्षकों केरियर चयन विशेषज्ञों को साथ मिलकर चिंतन करना चाहिए। यह विचार विद्या भवन के मुख्य संचालक,पूर्व संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने विद्या भवन ऑडिटोरियम में आयोजित सेमिनार में व्यक्त किए। भट्ट ने कहा कि आई आई टी जे ई ई , नीट, सी ए, सी एस , लॉ,मैनेजमेट, हॉस्पिटैलिटी सहित विविध राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन जरूरी है ताकि सहज व तनाव मुक्त…
Read More
पहली बार पिछोला में दिखा कयाकिंग का भव्य प्रदर्शन

पहली बार पिछोला में दिखा कयाकिंग का भव्य प्रदर्शन

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति उदयश्याम मंदिर में हुई भव्य महाआरती आज (28 मार्च) फतहसागर किनारे देवाली छोर पर होगा अपना देश अपना वेश अपनी पगड़ी सजाओ पारंपरिक वेशभूशा कार्यक्रम उदयपुर 27 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम, आलोक संस्थान व सर्व समाज, संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में नव संवत्सर 2082 के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज राजस्थान कायाकिंग एवं केनोइंग संघ , क्रीडा भारती और समिधा संस्थान की ओर से कयाकिंग प्रदर्शन का भव्य आयोजन परशु घाट अंबापोल से लेकर और गणगौर घाट तक किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राश्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप…
Read More
ट्राइडेंट, रॉयल एपीएल और रेडिसन ब्लू ने जीते अपने मैच

ट्राइडेंट, रॉयल एपीएल और रेडिसन ब्लू ने जीते अपने मैच

मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 में देखते ही बन रहा है उत्साह उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत रात्रिकालीन मैच में होटल ट्राइडेंट ने दी लीला पैलेस होटल को 7 विकेट से हराया वहीं दूसरे मैच में रॉयल एपीएल ने उदयपुर इवेंट अलायंस को 5 विकेट से और रेडिसन ब्लू ने पैरेलल होटल को 103 रन से हराकर अपने मैच जीते। वुडन स्ट्रीट द्वारा आयोजित मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत फील्ड क्लब मैदान पर हो रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी होटल दी लीला पैलेस टीम निर्धारित ओवरों में 164 रन बना सकी। दी लीला पैलेस…
Read More
error: Content is protected !!