महिलाएं एवं बच्चों से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता निस्तारित करें- मनोज कुमार गर्ग
माननीय न्यायाधिपति गर्ग ने नारी निकेतन, राजकीय सम्प्रेषण गृह व बाल गृह का किया अवलोकन उदयपुर, 30 मार्च। माननीय न्यायाधिपति, अध्यक्ष, किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर श्री मनोज कुमार गर्ग ने रविवार को उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित नारी निकेतन, किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में संचालित राजकीय सम्प्रेषण गृह व बाल गृह का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां बच्चों एवं महिलाओं से संवाद किया और वहां के प्रभारियों से इन गृहों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और पोक्सों एक्ट व जेजे एक्ट के प्रावधानों के साथ तय अधिनियमों…
