Breaking News

मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था का दल जीरावाला पार्श्वनाथ, नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा रवाना

मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था का दल जीरावाला पार्श्वनाथ, नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा रवाना

उदयपुर, 5 अप्रेल। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था द्वारा शनिवार को जीरावाला पार्श्वनाथ, नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक गजेंद्र खाब्या ने बताया कि मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के 75 व्यापारी बंधु दो बसों द्वारा बामनवार जी, पावापुरी, जीरावाला पार्श्वनाथ भीनमाल भाण्डलपुर की तीर्थ यात्रा करते हुए शनिवार रात्रि को नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ पहुंचे। दोनों बसों को शनिवार प्रातः साढ़े 6 बजे आर.के. सर्कल से सुरेन्द्र भंडारी, गिर्वा तहसीलदार, ध्यानचन्द्र दलाल, महावीर स्वाध्याय समिति अम्बामाता के अनिल कोठारी ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रा में संस्था अध्यक्ष लोकेश कोठारी, महामंत्री अर्पण जैन, संरक्षक महेश सियाल, बलवंत…
Read More
दिव्यांग कन्या पूजन आज

दिव्यांग कन्या पूजन आज

उदयपुर, 5 अप्रैल। नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में दुर्गाष्टमी पर महानुष्ठान के साथ दिव्यांग कन्याओं का पूजन होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ व कमलादेवी के सानिध्य में आयोजित इस दिव्य आयोजन के मुख्य अतिथि इंगरसोल रेंड कम्पनी, बैंगलुरू के प्रबंध निदेशक सुनील रवन्दूजा होंगे।
Read More
श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने 20 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शिविर से जोडा

श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने 20 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शिविर से जोडा

-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नारी वैभव मुहिम: आकाश बागडी उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत 20 और महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण शिविर से जोडा है। यह शिविर एमएसएमई के तहत यहां नेहरु छात्रावास में संचालित किया जा रहा है। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ मिशन के तहत युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाएं हाथ में ले रखी है। इसी के तहत नारी वैभव मुहिम योजना में सिलाई प्रशिक्षण शिविर से महिलाओं को जोडा जा रहा है। शनिवार…
Read More
पनाशे 2025-एसपीएसयू में प्रतिभा और उत्साह का भव्य उत्सव सम्पन्न

पनाशे 2025-एसपीएसयू में प्रतिभा और उत्साह का भव्य उत्सव सम्पन्न

उदयपुर। सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), उदयपुर में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी, प्रबंधन, खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव पनाशे-2025 का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन छात्र परिषद एवं छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत एक रक्तदान शिविर से हुई, जो विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना। इस शिविर का उद्घाटन कर्नल प्रकाश, कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पृथ्वी यादव द्वारा किया गया। दोनों ने छात्रों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद परिसर में छह तकनीकी प्रतियोगिताएं और दो प्रबंधन गतिविधियाँ…
Read More
जेएसजी लेकसिटी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

जेएसजी लेकसिटी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी उदयपुर का शपथग्रहण समारोह आज सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित शुभ केशर गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं नवकार महामंत्र से हुआ। आरम्भ में ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र लोढ़ा ने दिया एवं वर्ष 2023 -25 की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अथिति एवं शपथ प्रदाता मेवाड़ रिजन के चौयरमेन अरुण मांडोत,विशिष्ट अतिथि जे.एस.जी.आई.एफ के अंतरास्ट्रीय उपाध्यक्ष आर सी मेहता,जे.एस.जी.आईएफ के अंतराष्ट्रीय निदेशक अनिल नाहर एवं रिजन चौयरमेन इलेक्ट पारस ढेलावत, रिजन सचिव आशुतोष सिसोदिया एवं ज़ोन कोर्डिनेटर नितिन सेठ थे जिनका ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी ,उपरना एवं प्रतिक…
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन का 17वां केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव आयोजित

पीएफसी एज्यूकेशन का 17वां केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव आयोजित

शानदार सफलता-केप्सीटेक ने एसीसीए छात्रों को दिए सुनहरे अवसर, पैकेज ने बनाया रिकॉर्ड उदयपुर, 5 अप्रेल। पीएफसी एयूकेशन ने एक बार फिर करियर बिल्डिंग की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपने 17वें केम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का भव्य आयोजन किया। इस बार पीएफसी के इन-हाउस एम्प्लॉयर केप्सीटेक ने हमारें एसीसीए सेंटर पर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया और छात्रों को इंटरव्यू के ज़रिए सिलेक्ट किया। पीएफसी एज्यूकेशन की निदेशक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि केप्सीटेक की ओर से इंटरव्यू लेने पहुंचे आनंद सोनी, हुपेन्द्र सिंह, और विजय गांधी ने छात्रों की स्किल्स, कॉन्फिडेंस और नॉलेज का गहराई…
Read More
सृजन कला एवं संगीत अकादमी का शिलान्यास समारोह आज,गायिका किरण सचदेव की संगीत संध्या कल

सृजन कला एवं संगीत अकादमी का शिलान्यास समारोह आज,गायिका किरण सचदेव की संगीत संध्या कल

उदयपुर। शहर एवं देश की संगीत की प्रतिभाओं को तराशनें एवं तराश कर उन्हें प्रशिक्षित करनें हेतु बहुप्रतिक्षित सृजन द स्पार्क उदयपुर की ओर बनायें जाने वाले सृजन कला एवं संगीत अकादमी का शिलान्यास समारोह रविवार को अम्बेरी-देबारी मार्ग स्थित भूमि पर आयोजित किया जायेगा। सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सेलो ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रदीप राठौड़, विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध कवि लेखक एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा,जिला कलेक्टर नमित मेहता, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा,सृजन द स्पार्क के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न खमेसरा होंगे। निवर्तमान अध्यक्ष राजेश…
Read More
सेमीफाइनल में ताज ने राफेल्स को हराया

सेमीफाइनल में ताज ने राफेल्स को हराया

जोरावरसिंह और गिरिराज को मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप 2025 के तहत चल रहे क्रिकेट टी 20 के शनिवार को हुए पहले सेमी फाइनल मुकाबले में दी ताज होटल ने राफेल्स होटल को 88 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वुडनस्ट्रीट द्वारा प्रस्तुत सेमीफाइनल में राफेल्स होटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बल्लेबाजी करने के लिए आई दी ताज होटल निर्धारित 20 ओवर में 200 रनों का विशाल स्कोर बनाया। दी ताज होटल की ओर से कप्तान जोरावर सिंह झाला ने आक्रामक अर्धशतक के साथ 50 रन और जितेंद्र ने 34…
Read More
वैन चोर गिरफ्तार

वैन चोर गिरफ्तार

उदयपुर, 4 अप्रैल : शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में हुई मारुति ओमनी वैन चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रार्थी आकाश खटीक निवासी रामपुरा अंबावाड़ी ने 29 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी महाराणा भूपाल चिकित्सालय के पास खड़ी वैन 25 मार्च की रात को चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना से पुलिस को सुराग मिला। तीव्र कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अप्रैल को आरोपी सुनील जोशी पुत्र अशोक जोशी निवासी जेतारण ब्यावर को…
Read More
सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन और वैक्सीन चोरी

सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन और वैक्सीन चोरी

उदयपुर, 4 अप्रैल : जिले के झाड़ोल उपखंड के मोहम्मद फलासिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से अज्ञात चोरों ने इंजेक्शन और वैक्सीन चोरी कर ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. अभिषेक देवतवाल ने झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 मार्च को डॉक्टर रूम का सामान बिखरा हुआ मिला। फ्रिज में रखे इंजेक्शन व वैक्सीन गायब थे। कुछ सामान अस्पताल परिसर के बाहर और पीछे खुले स्थान पर पड़ा मिला, जबकि रूम में मौजूद दस्तावेज व अन्य सामग्री अस्त-व्यस्त हालत में थे। चिकित्सालय में चोरी की इस वारदात के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है।…
Read More
error: Content is protected !!