मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था का दल जीरावाला पार्श्वनाथ, नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा रवाना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 5 अप्रेल। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था द्वारा शनिवार को जीरावाला पार्श्वनाथ, नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा संयोजक गजेंद्र खाब्या ने बताया कि मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के 75 व्यापारी बंधु दो बसों द्वारा बामनवार जी, पावापुरी, जीरावाला पार्श्वनाथ भीनमाल भाण्डलपुर की तीर्थ यात्रा करते हुए शनिवार रात्रि को नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ पहुंचे। दोनों बसों को शनिवार प्रातः साढ़े 6 बजे आर.के. सर्कल से सुरेन्द्र भंडारी, गिर्वा तहसीलदार, ध्यानचन्द्र दलाल, महावीर स्वाध्याय समिति अम्बामाता के अनिल कोठारी ने जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रा में संस्था अध्यक्ष लोकेश कोठारी, महामंत्री अर्पण जैन, संरक्षक महेश सियाल, बलवंत बापना, मोहन लोधा, उपाध्यक्ष सौरभ जै, संगठन मंत्री उमेश जांगिड़, प्रसार-प्रसार मंत्री लोकेश चौधरी, मयंक जैन, राकेश चौधरी, पवनेश चोधरी, अमित मोदी एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी सहित 75 व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!