मीरा मां और बुटाटी धाम के प्रति लाखों लोगों की आस्था, रेण स्टेशन पर हो ट्रेनों का ठहराव :सांसद
सांसद मेवाड़ ने उठाई रेण रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग नागौर/मेड़ता/राजसमंद/नई दिल्ली। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में नियम 377 के तहत रेण रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। सांसद ने कहा है कि रेण रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो मेड़ता सिटी के मीरामाई धाम और बुटाटी धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के निकट स्थित है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और लकवा से ग्रसित मरीज इन स्थानों पर दर्शन व उपचार के लिए आते हैं, किंतु रेण स्टेशन पर ट्रेनों का…
