Breaking News

आम की मिठास में घुली प्रतिभा, मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन में दिखा स्वाद और सृजन का संगम 

आम की मिठास में घुली प्रतिभा, मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन में दिखा स्वाद और सृजन का संगम 

आम बना बेहद ख़ास: मुकेश माधवानी  उदयपुर, 4 मई। उदयपुर मास्टर शेफ की ओर से आयोजित मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन रविवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने आम से बनी अनोखी डिशेज़ और ड्रिंक्स के ज़रिए रचनात्मकता और स्वाद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में दिशा बजाज और शोभना भटनागर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिशा ने मैंगो मिल्ककेक पुडिंग बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उदयपुर मास्टर शेफ के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि द्वितीय स्थान…
Read More
मेवाड व मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे: बागडी

मेवाड व मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे: बागडी

-श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन ने शुरु किया सिलाई प्रशिक्षण शिविर उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने कहा कि मेवाड और मारवाड के लोग पूरी दुनिया में सेवा कार्यों में सबसे आगे माने जाते हैं और ये ही हमारी विशिष्ठता है। हमारे पुरखों ने भी हमें ये ही सीखाया है। वीरता में भी मेवाड और मारवाड के वीर सपूतों ने जो उदाहरण इतिहास में पेश किए हैं जो किसी से छिपे नहीं है। श्री बागडी सोमवार को जोधपुर में श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की जोधपुर शाखा द्वारा नारी वैभव मुहिम के तहत आयोजित सिलाई प्रशिक्षण शिविर…
Read More
देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय की अपूर्व सफलता

देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय की अपूर्व सफलता

’प्रताप’ की स्वर्णिम आभा में एम.पी.यू.ए.टी. की हैट्रिक एक साथ तीन औषधीय फसलों की किस्में प्रताप अश्वगंधा-1, प्रताप ईसबगोल-1 एवं प्रताप असालिया-1 अधिसूचित   उदयपुर, 5 मई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एक बड़ा कीर्तिमान रचते हुए औषधीय फसलों की तीन किस्मों क्रमशः प्रताप अश्वगंधा-1, प्रताप ईसबगोल-1 और प्रताप असालिया (आलिया)-1 को राजस्थान राज्य के लिए अधिसूचित करा हैट्रिक बनाने में कामयाबी हासिल की है। देश में किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में अनुसंधान परियोजना का यह पहला अवसर है जब एक साथ तीन किस्मों को अधिसूचित किया गया है। इससे राज्य के कृषक अब सुनियोजित तरीके से इन…
Read More
सचिन पायलट ने डॉ. गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा—”वे एक प्रेरणास्रोत थीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी”

सचिन पायलट ने डॉ. गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि, कहा—”वे एक प्रेरणास्रोत थीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी”

उदयपुर, 4 मई २०२५। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सचिन पायलट ने आज शाम 7:30 बजे उदयपुर स्थित दैत्य मगरी स्थित आवास पर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. व्यास के राजनीतिक, सामाजिक और महिला उत्थान से जुड़े योगदान को अत्यंत भावुक स्वर में याद किया। सचिन पायलट ने कहा, "डॉ. गिरिजा व्यास केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थीं। वे उन महिलाओं में से थीं, जिन्होंने राजनीति के कठिन दौर में भी न केवल अपनी पहचान बनाई,…
Read More
14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो चालक गिरफ्तार

—बोलेरो में बनाए गए पार्टीशन में छिपा रखी थी दो लाख की अवैध शराब, गुजरात ले जाने की आशंका उदयपुर, 4 मई : गोवर्धनविलास पुलिस व डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो कार जब्त की है। इस दौरान बोलेरो चालक प्रमोद सुहालका (48) निवासी नयाघर मेलडीमाता को गिरफ्तार किया गया। घटना 4 मई की मध्यरात्रि की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि जोगी तालाब की तरफ से एक बोलेरो कार बलीचा की ओर जा रही है, जिसमें अवैध शराब भरी है। सूचना के आधार पर दक्षिण विस्तार योजना क्षेत्र में नाकाबंदी की…
Read More
विश्व हास्य दिवस पर सहेलियों की बाड़ी में जमके लगे ठहाके

विश्व हास्य दिवस पर सहेलियों की बाड़ी में जमके लगे ठहाके

डाॅ. कुमावत द्वारा कराये हास्य योगो का लोगों ने खूब लिया आनन्द लाफ्टर डांस पर झूमे उदयपुरवासी उदयपुर, 4 मई। विश्व हास्य दिवस के अवसर पर सहेलियों की बाड़ी ठहाकों की गूंज से सराबोर हो गई। हरियाली से घिरे इस ऐतिहासिक स्थल पर रविवार की सुबह ऐसा लगा मानो पूरा उदयपुर ‘लाफ्टरपुर’ में तब्दील हो गया हो। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. प्रदीप कुमावत द्वारा कराए गए 101 अनोखे लाफ्टर योगों का आनंद उठाया और जमकर ठहाके लगाए। नमस्ते लाफ्टर, क्रिकेट लाफ्टर, समोसा गरम लाफ्टर, बाहुबली लाफ्टर, भूत लाफ्टर, तौलिया लाफ्टर, सेल्फी लाफ्टर, मच्छर…
Read More
बी ए पी का जन्म ही भ्रष्टाचार  व झूठ से हुआ अब और  उजागर-सांसद डॉ रावत

बी ए पी का जन्म ही भ्रष्टाचार  व झूठ से हुआ अब और  उजागर-सांसद डॉ रावत

उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने बी ए पी विधायक जय कृष्ण पटेल को ढाई करोड रुपए की रिश्वत मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस घटना से बाप के नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। इस घटना ने विधायकी जैसे पद को भी शर्मसार किया है। जो पार्टी आदिवासियों के हितों का दावा करते नहीं थकते वे इतनी मोटी रकम रिश्वत के रुप में मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डराने धमकाने की जो राजनीति बाप के नेता कर रहे हैं वह भी सबके सामने आ गई। ऐसी…
Read More
डूंगरपुर में अपराधियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ वार, 57 टीमों ने 344 स्थानों पर दी दबिश, 257 बदमाश गिरफ्तार

डूंगरपुर में अपराधियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ वार, 57 टीमों ने 344 स्थानों पर दी दबिश, 257 बदमाश गिरफ्तार

डूंगरपुर, 04 मई. जिले में अपराधियों के खिलाफ डूंगरपुर पुलिस ने रविवार को एक बड़ा अभियान चलाकर अपराध की दुनिया में हलचल मचा दी। ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ के तहत पुलिस की 57 विशेष टीमों ने जिलेभर में 344 स्थानों पर दबिश दी और कुल 257 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस अभूतपूर्व कार्रवाई की कमान पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने खुद संभाली। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार और वारंटियों की तलाश में यह व्यापक अभियान चलाया गया, जिसका मकसद जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करना है।इस ऑपरेशन में 268 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल किए गए।…
Read More
डॉ. सरदार सिंह राव का पटना यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन एवं कार्यग्रहण

डॉ. सरदार सिंह राव का पटना यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन एवं कार्यग्रहण

उदयपुर। डॉ. राव ने बिहार विश्वविधालय सेवा आयोग द्वारा जारी असिस्टेंट प्रोफेसर कि चयन सूचि में UR केटेगरी में पुरे बिहार में 4th स्थान प्राप्त किया एवं देश के सबसे पुराने विश्वविधालयों में से एक पटना विश्वविधालय में कार्य ग्रहण किया , यह एक छोटे से गांव से निकल कर अनेक संघर्षो को पार कर इस स्थान पर पहुंच कर न केवल अपने गांव का बल्कि पुरे डूंगरपुर का नाम रोशन किया  I पटना विश्वविद्यालय भारतीय उपमहाद्वीप का सातवां सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। डॉ. राव अपनी इस सफलता का पूर्ण श्रेय अपने माता पिता एवं अपनी धर्म पत्नी को देते…
Read More
लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर घर मे लगा दी थी आग, 14 आरोपी गिरफ्तार 

लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर घर मे लगा दी थी आग, 14 आरोपी गिरफ्तार 

सरदारशहर के देराजसर गांव में आगजनी मामले में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई  जयपुर 4 मई। चूरू जिले के सरदारशहर थाना इलाके के देराजसर गांव में आगजनी व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लव मैरिज से खफा लड़की के परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर युवक के घर में कल देर रात तोड़फोड़ कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात देराजसर गांव के सांवरमल पुत्र रामेश्‍वर लाल के घर में सीताराम सुथार व उसके परिजनों…
Read More
error: Content is protected !!