व्यक्ति अपने भावों के अनुसार ही कर्म बंध करता है : उपाध्याय शुभमसागर
(प्रतीक जैन) प्रातः कस्बे में हुआ संघ का मंगल प्रवेश खेरवाड़ा, कस्बे मे उपाध्याय शुभमसागर ससंघ का प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हुआ। चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनिलसागर के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय शुभमसागर गुरुदेव और मुनि सक्षम सागर गुरुदेव संघ का छाणी गांव से विहार कर महावीर कोलोनी के शान्तिनाथ जिनालय में दर्शन कर सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मन्दिर में प्रवेश हुआ। संघ को गाजे बाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए पटेल छात्रावास से नेमिनाथ मन्दिर लाया गया। मन्दिर में संघ के सानिध्य में अभिषेक और शान्तिधारा की गई। उसके बाद मुनि श्री ने उपस्थित समाज जन को मंगल प्रवचन…
