Breaking News

जेएसजी ऑरा का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

जेएसजी ऑरा का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

उदयपुर.नवगठित जैन सोशल ग्रुप ऑरा का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी बजाज भवन, रानी रोड पर संपन्न हुआ। मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत, आर.सी.मेहता, एवं प्रशांत भंडारी ने कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष स्वर्णिका बाँठिया, उपाध्यक्ष नितिन सर्राफ, सचिव शालिनी दलाल, उपसचिव श्रेया नायटा, एवं कोषाध्यक्ष मनीष चंडालिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में ऑरा के दंपति सदस्यों सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
Read More
1.18 करोड़ रुपये कीमत का 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक कंटेनर पकड़वाया

1.18 करोड़ रुपये कीमत का 785 किलो अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक कंटेनर पकड़वाया

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई : कुख्यात तस्कर कमल राणा गैंग से जुड़ा तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिल-बिल्टी व जूट की बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी • प्रतापगढ़ से जोधपुर ले जा रहा था, छोटीसादड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी कर पकड़ा जयपुर 5 मई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम की सूचना पर प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबन्दी में जयपुर नंबर के एक ट्रक कंटेनर को रुकवा 785 किलो अफीम डोडा चूरा जप्त कर आरोपी तस्कर रामलाल जाट पुत्र गोटू (40) निवासी बडियार थाना मावली जिला उदयपुर को गिरफ्तार…
Read More
चित्तौड़गढ़ में थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार

21 लाख से अधिक का हिसाब, सात मोबाइल, एक लेपटॉप, एक टेबलेट सहित 49500 नगद रुपये जब्त चित्तोड़गढ़ , 05 मई। चित्तोड़गढ़ जिले की सीओ ऑफिस की टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों इमरान काजी पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी छिपा मोहल्ला देहली गेट, विपिन जैन पुत्र अमर सिंह निवासी भावगढ़ जिला मंदसौर हाल बड़ा बाजार उदयपुर एवं दीपेश कोठारी पुत्र दिलीप निवासी नॉर्थ आयड़ उदयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन सहित सात मोबाइल, एक लेपटॉप, एक टेबलेट व 49500 नगद रुपये जब्त किये हैं। उनके…
Read More
चित्तौड़गढ़ की थाना बेंगू पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ की थाना बेंगू पुलिस ने किया मोटरसाईकिल चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आधा दर्जन से अधिक वारदात का खुलासा, चोरी की सात मोेटरसाईकिल बरामद चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व नीमच जिले से चुराई गई है ये बाईक चित्तौड़गढ़, 05 मई। चित्तोड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों देवकरण उर्फ देवराज उर्फ़ शानू उर्फ सानिया पुत्र कैलाश चंद्र गर्ग एवं रोहित मेवाड़ा पुत्र राजकुमार निवासी खुर्रा बाजार थाना बेंगू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोेटरसाईकिलें बरामद की है। आरोपियों से आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। कस्बा बेगूं से तीन, चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल से दो, भीलवाड़ा हॉस्पिटल से एक व…
Read More
दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श 

दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श 

उदयपुर, 5 मई। राजस्थान विकलांग कल्याण समिति, जयपुर के अध्यक्ष करणी लाल शर्मा की अध्यक्षता में फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की महत्वपूर्ण समस्याओं जैसे दिव्यांगों के पुराने वाहनों को बेचने पर परिवहन विभाग द्वारा समस्याएं, दिव्यांगों के निर्धारित पदों को प्रारंभ में वर्टिकल आरक्षण देते हुए बाद में होरिजेंटल आरक्षण से पूर्ण रूप से भरा जाए। दिव्यांग कर्मचारी को स्थानांतरण नीति से मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही दिव्यांगों कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले उपकरण सामग्री जैसे बैसाखियां, श्रवण यंत्र…
Read More
 प्रणिता तलेसरा को मिला इन्स्पायरी वूमन विजनरी अवार्ड

 प्रणिता तलेसरा को मिला इन्स्पायरी वूमन विजनरी अवार्ड

उदयपुर। त्रेतायुग फाउण्डेशन की ओेर से समाजसेविका एवं अण्ुाव्रत समिति की अग्रणी सेविका के रूप में कार्य करनें वाली प्रणिता तलेसरा को इन्स्पायरी वूमन विजनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त पुरूस्कार अयोध्या में प्रदान किया गया।
Read More
भूमि पूजन व जयकारों के साथ फतह स्कूल ग्राउंड में बाबा श्याम के दरबार का निर्माण शुरु

भूमि पूजन व जयकारों के साथ फतह स्कूल ग्राउंड में बाबा श्याम के दरबार का निर्माण शुरु

8 मई को निशान यात्रा, 9 मई को मेहंदी और 10 मई को होगी विशाल भजन संध्या -देसी विदेशी फूलों से सजेगा श्याम का दरबार, समुंद्र की थीम पर बनेगा दरबार उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक आयोजित होने वाले 9वें भव्य श्री श्याम महोत्सव को लेकर दरबार निर्माण का काम सोमवार को फतह स्कूल ग्राउंड पर भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया। भूमि पूजन के मौके पर बडी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के राजेश गोयल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि…
Read More
राजस्थान में 8 मई को अहिंसा दिवस पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

राजस्थान में 8 मई को अहिंसा दिवस पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

उदयपुर, 5 मई। राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग, जयपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 8 मई 2025 को वैशाख शुक्ला ग्यारस के अवसर पर राज्यभर में 'अहिंसा दिवस' मनाया जाएगा। यह दिन श्रमण संघीय आचार्य देवेन्द्र मुनि की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिनकी 26वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यह आदेश पारित किया गया है। इस अवसर पर राज्य में पशुवध, मांस-मछली की बिक्री और बूचड़खानों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश में अहिंसा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। उदयपुर में सख्ती से पालन की अपील : श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के मंत्री…
Read More
महाश्रमणीरत्ना सूर्यकान्ता जी का 63वाँ दीक्षा दिवस सामायिक आराधना के साथ मनाया

महाश्रमणीरत्ना सूर्यकान्ता जी का 63वाँ दीक्षा दिवस सामायिक आराधना के साथ मनाया

उदयपुर, 5 मई। हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म..सा. की आज्ञानुवर्तिनी महाश्रमणीरत्ना महासती श्री सूर्यकांता जी म.सा. का 63वाँ दीक्षा दिवस सामायिक आराधना के साथ मनाया गया। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि महाश्रमणीरत्ना श्री सूर्यकांता जी म.सा. के 63वें दीक्षा दिवस के अवसर पर केशवनगर स्थित नवकार भवन में श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की आराधना की एवं नवकार महामंत्र का जाप किया। इस अवसर पर महासती श्री वसुमति जी म.सा., महासती श्री विजयलक्ष्मी जी म.सा., महासती श्री कुमुदश्री जी म.सा., महासती श्री मुक्ताश्री जी म.सा., महासती श्री इच्छिताश्री जी म.सा.,…
Read More
देश के 140 करोड़ लोग चाहते हैं पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए: सचिन पायलट

देश के 140 करोड़ लोग चाहते हैं पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए: सचिन पायलट

-राजेश वर्मा उदयपुर, 5 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हम सब मिलकर कह चुके है कि सरकार जो उचित समझे वह कदम उठाने चाहिए क्योंकि इस प्रकार की घटना को अंजाम देना कोई मामूली बात नहीं है। आज तो देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं और सभी चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए। वे सोमवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद रघुवीरसिंह…
Read More
error: Content is protected !!