पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला पति गिरफ्तार
उदयपुर, 6 मई : जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी बाई पत्नी प्रभूलाल निवासी कोचला फला लखूम्बरा ने 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे उसका पति प्रभूलाल पुत्र वर्दीचंद शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगा। उसने चाकू से प्रेमी बाई पर हमला कर दिया, जिससे उसके नाक, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। प्रेमी बाई ने बताया कि उसके पति ने जान से मारने की…
