उदयपुर, 31 मई। महेश सेवा संस्थान के तत्वावधान में महेश पब्लिक स्कूल, चित्रकूट नगर में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का समापन शनिवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। संस्थान के तत्वावधान में इस शिविर का शुभारंभ 15 मई को हुआ था, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और बहुआयामी कौशल विकास की दिशा में सक्रिय भागीदारी की। समापन समारोह की अध्यक्षता महेश सेवा संस्थान अध्यक्ष राजेश राठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व सद्भावना सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ओम अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि सरला अग्रवाल उपस्थित रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की…
उदयपुर, 31 मई। चार दशक से दिव्यांगता और मानवता के लिए सेवारत नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पद्मश्री अलंकृत कैलाश चंद्र अग्रवाल 'मानव' को दिल्ली में प्रतिष्ठित लक्ष्मीपत सिंघानिया - आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान श्रेणी में भेंट किया गया। गरिमामयी पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थी। जिन्होंने अपने करकमलों से प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र दिया। संस्थान की ओर से संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। सम्मान ग्रहण करते हुए अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा यह…
उदयपुर, 31 मई 2025 |महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी में आयोजित नव-नियुक्त शिक्षकों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में वरिष्ठ समाजसेविका एवं शिक्षाविद् डॉ. राजश्री गांधी ने "Public-Private Partnership (PPP) – डेयरी एवं फूड टेक्नोलॉजी में संभावनाएं और ज़रूरतें" विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह मॉडल केवल एक योजना नहीं, बल्कि शिक्षा, तकनीक और समाज के बीच सहयोग का सशक्त सेतु है। यदि शिक्षण संस्थान अनुसंधान का केंद्र हैं, तो उद्योग उन शोधों को समाज तक पहुँचाने का माध्यम बन सकते हैं।" डॉ. गांधी ने स्पष्ट किया कि डेयरी और…
वर्षा जल संचयन व वृक्षारोपण में जनभागीदारिता सुनिश्चित करने की कवायद विभिन्न संगठन-संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जिला कलक्टर ने की बैठक उदयपुर, 31 मई। पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप देने की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल की मंशा के अनुरूप उदयपुर जिले में 5 जून से 20 जून तक ‘जल स्वावलंबन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस अभियान में जनभागीदारिता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर के बड़े होटल समूहों, विभिन्न व्यापार-उद्योग संगठनों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूडीए आयुक्त…
उदयपुर/31 मई/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर; जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर; तथा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का शुभारंभ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के माननीय कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि "पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय विचारधारा के प्रकाश-स्तंभ थे, जिनका 'एकात्म मानववाद' का दर्शन आज भी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में मार्गदर्शक है। यह प्रश्नोत्तरी युवाओं को उनके विचारों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी।" पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहन लाल छिपा ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञान की परीक्षा है, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, सामाजिक नैतिकता और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों एवं ज्ञान-साधकों से आव्हान किया कि वे इस राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक जागरूक एवं विचारशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रेश कुमार छ्तलानी ने बताया यह ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता "पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जानो" पुस्तक पर आधारित है, जिसे प्रतिभागी प्रश्नोत्तरी के गूगल फॉर्म से ही डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता 3 जून 2025, अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने
जुगल कलाल डूंगरपुर, 30मई, शनिवार शाम गेपसागर तालाब की पाल पर उस समय हलचल मच गई जब ‘मिसाइल अटैक’ की सूचना प्रसारित हुई। हालांकि यह असली हमला नहीं बल्कि युद्धाभ्यास के तहत एक मॉक ड्रिल थी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया को परखना था। ड्रिल की शुरुआत शाम ठीक 4:00 बजे की गई, जिसमें बताया गया कि गेपसागर की पाल पर मिसाइल गिरने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जैसे ही सूचना प्रशासन और विभिन्न विभागों तक पहुंची, सभी टीमें अलर्ट हो गईं और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। रिस्पांस…
देबारी ग्रिड पर निर्भरता अब वागड़ की सबसे बड़ी बिजली समस्या, विधायक करें एकजुट प्रयास तो मिल सकती है स्थायी राहत जुगल कलाल डूंगरपुर, 30 मई. दक्षिण राजस्थान का वागड़ अंचल — जिसमें डूंगरपुर और बांसवाड़ा जैसे जिले शामिल हैं — आज भी बिजली संकट से जूझ रहा है। करीब 10 लाख से अधिक घरेलू और 1 लाख से ज्यादा औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ता अब तक केवल एक ही 440 केवी ग्रिड स्टेशन, देबारी (उदयपुर) पर निर्भर हैं। यह ग्रिड 1990 के दशक की जरूरतों के अनुसार बनाया गया था, लेकिन आज का लोड उसकी क्षमता से कई गुना अधिक…
उदयपुर। बिट्टू बहादुर गोल्डन मेमोरी फाउंडेशन के तत्वावधान में आज धानमण्डी में 101 पोधों का वितरण किया गया। फाउण्डेशन के ओम जैन ने बताया कि धानमंडी डिसपेन्सरी की प्रभारी डॉ कविता बडजात्या, डॉ नीलम बाफना व डॉ.प्रतिभा चौधरी ने पौध वितरण कर इस कार्यक्रम की शुरूआत की। डिस्पेन्सरी परिसर में भी पोधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के तत्वावधान में पारो का खेत कानपुर के प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी किट व अल्पाहार का वितरण किया गया।
उदयपुर। भारत वूमन चेंबर आफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की महिला उद्यमियों ने मादडी स्थित जिला उद्योग केन्द्र का दौरा किया एवं पोस्टर का विमोचन किया। जिला उद्योग केन्द्र के निदेशक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि महिलाओं नेे उद्योग संबंधी जानकारी प्राप्त की और नए अवसरों की तलाश की। महिला उद्यमियों ने केन्द्र के अधिकारियों से मुलाक़ात की और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं को जाना। सभी सुविधाओं की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है। उद्यमियों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस दौरे से महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिली। इस अवसर पर…
उदयपुर। श्री ईडाणा माता जी धाम सेवा समिती मनोहरपुरा बड़गाँव द्वारा आगामी 6 जून को बड़गांव मनोहरपुरा स्थित मातारानी धाम शिवकोलोनी में एक शाम ईडाणा माता के नाम भजन संध्या व भव्य पाटोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। श्री ईडाणा माताजी सेवक कैलाश नाथ ने बताया कि श्री ईडाणा रानी धाम के 8 वर्ष पूर्ण होने एवं ब्रह््मलीन संतोषनाथ महाराज के आशीर्वाद से योगी आयतों की धुणी के संतोषनाथ,योगी सिद्धनाथ महाराज,महंत मनोहर गिरधारीदास महाराज, योगी दरियाव नाथ महाराज नोली, महंत राजपुरी महाराज (कबुतर वाले) आदि संतो के सानिध्य में भजन संध्या एवं पाठोत्सव का आयोजन किया जायेगा। भजन संध्या में…