Breaking News

स्वाद, प्रस्तुति और परंपरा का देखने को मिलेगा अनूठा संगम : मुकेश माधवानी 

स्वाद, प्रस्तुति और परंपरा का देखने को मिलेगा अनूठा संगम : मुकेश माधवानी 

अशोका पैलेस में होगा दाल बाटी चूरमा का महासंग्राम  उदयपुर मास्टर शेफ का आयोजन आज  उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन दाल, बाटी और चूरमा का महासंग्राम देखने को मिलेगा।  शहर के अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून को होगा, जहां प्रतिभागी स्वादिष्ट दाल, बाटी और चूरमा को बनाकर प्रस्तुति देंगे।  उदयपुर मास्टर शेफ के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में, प्रतिष्ठित राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी चूरमा का महासंग्राम देखने…
Read More
आदिवासी संस्कृति और विकास को नष्ट कर रहे बीएपी की लूटेरी गैंग और इनका सरगना रोत

आदिवासी संस्कृति और विकास को नष्ट कर रहे बीएपी की लूटेरी गैंग और इनका सरगना रोत

पत्रकार वार्ता में सांसद मन्नालाल रावत ने लगाए आरोप -आदिवासी क्षेत्र में चर्च का एजेंडा चला रहे, मेवाड वागड को बांग्लादेश बनाने के बयान दे रहे बीएपी नेता -बीएपी नेताओं का चरित्र आदिवासी समाज के सामने आ रहा है उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि बीएपी आदिवासी संस्कृति और विकास को नष्ट करने में लगी हुई है। बीएपी एक लूटेरी गैंग है और इनका सरगना राजकुमार रोत है जो हाल में एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकडे गए इनकी पार्टी के विधायक को भी बचाने में लगे हैं। बीएपी के नेता आदिवासी क्षेत्र में नकारात्मक राजनीति, व्यक्तिवादी सोच के…
Read More
संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश: एसपी कार्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन

संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश: एसपी कार्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन

प्रतापगढ़, 20 जून : मध्यप्रदेश के काचरिया चंद्रावत गांव निवासी युवक प्रकाशचंद बावरी की छोटीसादड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और हत्या की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार, 11 जून को प्रकाशचंद को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। उसी दिन वह पिपलियामंडी जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात दो बजे उसके साले जसवंत ने सूचना दी कि प्रकाश गड्ढे में गिर गया है और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए छोटीसादड़ी…
Read More
जल संरक्षण के कार्यों के दीर्घकालीन परिणामों का करें आकलन – प्रभारी सचिव

जल संरक्षण के कार्यों के दीर्घकालीन परिणामों का करें आकलन – प्रभारी सचिव

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक आयोजित अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी जनप्रतिनिधि सम्मानित उदयपुर, 20 जून। जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में 5 जून से 20 जून तक चले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के कार्य किए गए। जिले ने भी बेहतर प्रदर्शन कर व्यापक जनजागरूकता का कार्य किया है जिसके दीर्घकालीन प्रभाव का आकलन करने की आवश्यकता है। इसके…
Read More
टीएसपी क्षेत्र की बजट घोषणाओं को गुणवत्ता के साथ पुरा करें – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  

टीएसपी क्षेत्र की बजट घोषणाओं को गुणवत्ता के साथ पुरा करें – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अनुसूचित जनजाति का होगा सर्वांगीण विकास राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक उदयपुर 20 जून। जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उदयपुर से ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित अन्य विधायकगण एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद केन्द्र एवं राज्य…
Read More
मानसून से पहले राजस्थान अलर्ट, SDRF की 57 टीमें 32 जिलों में तैनात

मानसून से पहले राजस्थान अलर्ट, SDRF की 57 टीमें 32 जिलों में तैनात

आपदा प्रबंधन की मुस्तैदी: बाढ़-बचाव के लिए SDRF जवान तैयार, लाखों जिंदगियां बचाने का लक्ष्य जयपुर, 20 जून। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए राजस्थान सरकार ने बाढ़ और जलभराव से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है। राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) ने आज 57 विशेष रेस्क्यू टीमों को आपदा राहत उपकरणों से लैस कर राज्य के 32 संभावित बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए रवाना कर दिया है। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।…
Read More
राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का खुलासा, 7 शातिर दबोचे

राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह का खुलासा, 7 शातिर दबोचे

बारां पुलिस की बड़ी कामयाबी: पशुपालकों को मिली राहत, चोरी की पिकअप भी जब्त जयपुर, 20 जून। बारां जिले की सीसवाली पुलिस ने पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना सहित कुल 07 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका जाल राजस्थान के सवाई माधोपुर और बारां जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के श्योपुर तक फैला हुआ था। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 04 जून को सीसवाली थाने में बालदड़ा निवासी फिरोज खान और रतन सिंह कंडारा ने शिकायत…
Read More
अर्बन स्क्वायर और बीसीआई मिलकर करेगा मॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन

अर्बन स्क्वायर और बीसीआई मिलकर करेगा मॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। अर्बन स्क्वायर मॉल और बिजनेस सर्कल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया​ कि कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7 बजे तक अर्बन स्क्वायर मॉल में होगा। अर्बन मॉल के मॉल हेड अमित भट्ट ने बताया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के निवासियों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ और गणमान्य नागरिक योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा। भूमि त्रिवेदी…
Read More
सांसद रोत के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी का उदयपुर में प्रदर्शन

सांसद रोत के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी का उदयपुर में प्रदर्शन

-यूडीए में आदिवासी क्षेत्र के गावों को मिलाने का किया विरोध -राजेश वर्मा उदयपुर, 20 जून। डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों ने यूडीए विस्तार में जनजाति क्षेत्र के गांवों को मिलाने के विरोध में शुक्रवार को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले यहां जिला कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सांसद रोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण जुलूस के रूप में यहां जिला कलेक्ट्री के बाहर पहुंचे और हाथों में बैनर, तख्तियां उठाऐ अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आदिवासी ग्रामीण यूडीए…
Read More
विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद डॉ रावत ने दी श्रद्धांजलि

विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद डॉ रावत ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। अहमदाबाद में घटित विभत्स, हृदय विदारक विमान हादसे में दिवंगत भाई बहन शुभ व शगुन के परिवार को सांत्वना देने सांसद डॉ मन्नालाल रावत शुक्रवार को सहेलीनगर स्थित उनके निवास स्थान पर गए। उल्लेखनीय है कि विमान हादसे में उदयपुर के उद्यमी संजीव मोदी के पुत्र पुत्री का भी निधन हो गया था। सांसद डॉ रावत ने सहेलीनगर में मोदी परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद डॉ रावत ने संजीव मोदी व परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए स्तब्ध करने वाली…
Read More
error: Content is protected !!