संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश: एसपी कार्यालय पर रैली व धरना प्रदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़, 20 जून : मध्यप्रदेश के काचरिया चंद्रावत गांव निवासी युवक प्रकाशचंद बावरी की छोटीसादड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और हत्या की आशंका जताई।
परिजनों के अनुसार, 11 जून को प्रकाशचंद को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। उसी दिन वह पिपलियामंडी जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात दो बजे उसके साले जसवंत ने सूचना दी कि प्रकाश गड्ढे में गिर गया है और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए छोटीसादड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना मान रही है और अब तक किसी संदिग्ध से पूछताछ नहीं की गई है। इस पर नाराज ग्रामीणों ने किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल से रैली निकालकर एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!