भगवान जगन्नाथ स्वामी की धवजा पताकाओ को घरों पर लगाने के लिए महिलाओं में अपार उत्साह
उदयपुर 22 जून,श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर द्वारा 27 जून को जगदीश चौक से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के दिन ज्यो ज्यों करीब आते जा रहे हैं त्यों त्यों शहर वासियों में घरों पर ध्वजा पताकाओं को लगाने के लिए होड़ मची हुई है,जगदीश चौक स्थित कार्यालय से रोज पता काओं को लेने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है एक दिन में 3000 ध्वजा पताकाओं को श्रद्धालु गण प्राप्त कर चुके हैं । समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि 27 जून को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा नजदीक आ रही है…
