स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम
19 समर्पित व्यक्तित्वों का किया सम्मान उदयपुर, 22 जून : सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि (22 जून) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) के उपलक्ष्य में पीपी सिंघल ऑडिटोरियम, यूसीसीआई भवन में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबा और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद जैन ने ट्रस्ट के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए…
