नगर निगम प्रांगण में चल रहे सिल्क मेले में देसी जड़ी-बूटियां एवं वनौषधियों के प्रति भी लोगों का खास आकर्षण, खूब हो रही है बिक्री
उदयपुर। स्थानीय नगर निगम के प्रांगण में चल रहे सिल्क इंडिया मेले में इस बार यूं तो हर वस्तु ग्राहकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, लेकिन खास बात यह है कि जो भी लोग सिल्क मेले में खरीददारी के लिए आ रहे हैं वह अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक दिखाई दे रहे हैं वो भी देसी जड़ी-बूटियों और वनौषधियों पर विश्वास करके। सिल्क मेले में बड़ौदा (गुजरात) के ग्रामीण क्षेत्र से आये आदिवासी समुदाय के मणिलाल ने ऐसी ही देसी जड़ी-बूटियों एवं वनौषधियों की आशीर्वाद जड़ी-बूटी उपचार के नाम स्टॉल लगा रखी है। खास बात यह है…
