प्रतापगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन पंजा’: जानलेवा स्टंट और ग्रुप बनाकर दहशत फैलाने वालों पर नकेल
44 स्पोर्ट्स बाइक जब्त, 24 गैरसायलों को किया गिरफ्तार प्रतापगढ़ 20 अगस्त। प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले में बढ़ते हुए जानलेवा स्टंट, तेज गति से बाइक चलाने और अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर आम जनता में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। 'ऑपरेशन पंजा' नाम के इस अभियान में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 44 स्पोर्ट्स व पावर बाइक जब्त की गई हैं। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को लंबे समय से ऐसे बाइकर्स की…
